Leftover Mithai Recipes: दिवाली के बाद बच गई हैं मिठाइयां? काजू कतली से लड्डू तक बनाएं ये 7 नई डिशेज
Leftover Mithai Use: दिवाली के बाद घर में मिठाइयां बच गई हैं तो उन्हें नया ट्विस्ट देकर नई डेजर्ट तैयार करें। काजू कतली कुकीज, बर्फी खीर, गुलाब जामुन डेजर्ट और पेड़ा मिल्कशेक जैसी 7 स्वादिष्ट डिशेज।
काजू कतली को छोटे टुकड़ों में काटकर कुकीज के आटे में मिलाएं। चीनी की मात्रा कम रखें और बेक करें। तैयार हो जाएगी हल्के काजू फ्लेवर वाली कुकीज।फोटो.सोशल मीडिया
बची हुई मिल्क बर्फी को गर्म दूध में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इलायची और कटे हुए मेवे डालें। कुछ देर पकाकर ठंडा करें और स्वादिष्ट खीर सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
गुलाब जामुन को छोटे टुकड़ों में काटें। एक गिलास में इसकी लेयर लगाएं और ऊपर से गाढ़ी रबड़ी या बिना चीनी वाली व्हिप्ड क्रीम डालें। ठंडा करके सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
बचे हुए बेसन या आटे के लड्डुओं को हाथों से क्रश करें। इसमें थोड़े कटे मेवे और नारियल का बुरादा मिलाएं। छोटे-छोटे बाइट्स बनाकर ऊपर से पिस्ता से सजाएं। फोटो.सोशल मीडिया
पेड़ों को दूध के साथ ब्लेंड करें। जरूरत के अनुसार ठंडा दूध और थोड़ी इलायची डालें। ठंडा-ठंडा मिल्कशेक तैयार करें।फोटो.सोशल मीडिया
सोन पापड़ी को हल्का क्रश करें। गिलास में इसकी लेयर लगाएं और ऊपर से गाढ़ा दही या बिना चीनी वाली क्रीम डालें। कटे हुए मेवे डालकर ठंडा सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
रसगुल्लों को हल्के हाथ से दबाकर चाशनी निकालें। इन्हें कटे हुए फलों और गाढ़े दही की लेयर के साथ डेजर्ट ग्लास में सजाएं।फोटो.सोशल मीडिया