अमरूद विटामिन C और फाइबर का अच्छा सोर्स है।
सर्दियों में यह इम्युनिटी, पाचन और त्वचा की सेहत को सपोर्ट करता है।
सुबह, मिड-मॉर्निंग या शाम के 6 बजे के पहले वाली स्नैक के रूप में खा सकते हैं।
Benefits Of Eating Guava Daily: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे अमरूद दिखने लगते हैं। स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा यह फल सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं लगता है बल्कि इसे अनगिनत स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं।
अमरूद में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे सर्दियों की डाइट में शामिल करना ही चाहिए। बता दें कि अमरूद में संतरे से कहीं ज्यादा विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को सामान्य रूप से काम करने, त्वचा को स्वस्थ रखने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है।
अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है। लगभग 100 ग्राम अमरूद में करीब 200-230 मिलीग्राम विटामिन C होता है। विटामिन C हमारे शरीर में कोलेजिन बनाने, ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचाने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और मौसमी इंफेक्शन की परेशानी आम होती है। ऐसे में शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व देना जरूरी है। अमरूद में मौजूद विटामिन C इम्यून सिस्टम के फंक्शनिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और साफ-सफाई का भी ध्यान रखें।
अगर आपको कब्ज या पेट ठीक से साफ न होने की समस्या से परेशान हैं, तो अमरुद आपके डाइट में फाइबर ऐड करते हैं। यह आंतों की नियमित गतिविधि में मदद करता है। अमरूद को अच्छी तरह धोकर छिलके सहित खाने से फाइबर मिलता है। इसके साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है, ताकि फाइबर पाचन में ठीक तरह से काम कर सके।
सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। अमरूद में मौजूद विटामिन C कोलेजिन के निर्माण में मददगार होती है। कोलेजिन त्वचा की संरचना और इलास्टिसिटी के लिए जरूरी प्रोटीन है।
इसके अलावा, विटामिन C एक एंटीऑक्सिडेंट की तरह भी काम करता है। इसलिए अमरूद को संतुलित डाइट में शामिल करने से स्किन इलास्टिसिटी को सपोर्ट मिलता है।
अमरूद में पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। पोटैशियम शरीर में सामान्य ब्लड प्रेशर को नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है, जबकि फाइबर संतुलित डाइट के रूप में कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में सहायक होता है। इसलिए दिल की सेहत का ध्यान रखने वाले लोग भी अपनी डाइट में अमरूद शामिल करें।
कई लोग सुबह या शाम के समय अमरूज खाना अवॉयड करते हैं। सुबह नाश्ते के साथ एक छोटा अमरूद खाने से फाइबर और विटामिन C मिलता है या सुबह 11 बजे के आसपास छोटी भूख में भी खाया जा सकता है। शाम के स्नैक में चाय-बिस्किट की जगह ताजा अमरूद भी खाया जा सकता है।