Chhath Special: लिट्टी-चोखा से हटकर बिहार की इन 7 पारंपरिक चीजों का स्वाद जरूर चखें

Famous Foods Of Bihar: छठ पर बिहार जाएं तो लिट्टी-चोखा ही नहीं, यहां की ये 7 पारंपरिक चीजें भी जरूर चखें। सिलाव का खाजा, मनेर का लड्डू, लौंग लता से लेकर गिरवछ तक, जानें बिहार के खास पकवान के बारे में।
chhath special bihar traditional foods khaja laung lata anarsa.
बिहार फेमस फूडफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Khaja
नालंदा के सिलाव का खाजा अपनी कुरकुरी और परतदार बनावट के लिए मशहूर है। मैदा, घी और चीनी से बनने वाली इस मिठाई की हर परत में अलग स्वाद मिलता है।फोटो.सोशल मीडिया
Bihar Famous sweet
पटना जिले के बाढ़ की यह खास मिठाई रामदाना और खोये से बनाई जाती है। लाई में कुरकुरे दानों और मुलायम खोये का स्वाद एक साथ मुंह में घुलता है।फोटो.सोशल मीडिया
Parwal ki mithai
सब्जी वाले परवल से बनने वाली यह मिठाई काफी खास है। परवल को चाशनी में पकाकर उसके अंदर मावा और मेवों की फिलिंग भरी जाती है।फोटो.सोशल मीडिया
Ladoo
पटना के पास मनेर अपने खास लड्डुओं के लिए मशहूर है। बेसन, घी और चीनी से बनने वाले इन लड्डुओं की खुशबू और स्वाद इन्हें अलग पहचान देते हैं।फोटो.सोशल मीडिया
Laun lata
मैदे की परत में मावा और मेवों की मीठी फिलिंग भरकर बनाई जाने वाली लौंग लता बिहार की खास मिठाइयों में शामिल है। इसे लौंग से सील करके चाशनी में डुबोया जाता है।फोटो.सोशल मीडिया
Anarsa
चावल के आटे और गुड़ या चीनी से बनने वाला अनरसा बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है। तिल की कोटिंग इसके स्वाद को खास बनाती है।फोटो.सोशल मीडिया
Arbi ke patton ki sabji
अरबी के पत्तों पर बेसन और मसालों का लेप लगाकर रोल तैयार किए जाते हैं। इन्हें पकाकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और फिर सरसों के मसाले वाली तीखी ग्रेवी में पकाया जाता है। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.