गार्लिक कोरिएंडर सूप फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Garlic Coriander Soup: ठंड में घर पर बनाएं गार्लिक-कोरिएंडर सूप, रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की आसान रेसिपी

Garlic Soup Recipe: सर्दियों में घर पर बनाएं गर्मागर्म गार्लिक-कॉरिएंडर सूप। जानिए लहसुन, हरे धनिये और ताजी सब्जियों से रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पाने की आसान रेसिपी।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में गर्मागर्म गार्लिक कोरिएंडर सूप बनाने के लिए लहसुन, हरा धनिया और ताजी सब्जियों का इस्तेमाल करें।

  • लहसुन को धीमी आंच पर भूनने और धनिया को आखिर में डालने से सूप की खुशबू और स्वाद बेहतर बनता है।

  • कॉर्नफ्लोर की मदद से सूप को हल्का गाढ़ा बनाकर रेस्टोरेंट जैसा टेक्सचर पा सकते हैं।

Garlic Coriander Soup Recipe: सर्दियों में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है। ठंड के मौसम में अगर आप रोजाना टमाटर या स्वीट कॉर्न सूप पीकर बोर हो गए हैं, तो इस बार गार्लिक-कोरिएंडर सूप ट्राई कर सकती हैं।

लहसुन की खुशबू, ताजा हरा धनिया का स्वाद और हल्की काली मिर्च इसे खास बनाते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसा गार्लिक-कोरिएंडर सूप बनाने की आसान रेसिपी।

गार्लिक-कोरिएंडर सूप बनाने के लिए सामग्री

  • 8-10 लहसुन की कलियां

  • 1 कप ताजा हरा धनिया

  • 1 छोटा प्याज

  • आधा कप बारीक कटी गाजर

  • आधा कप पत्ता गोभी

  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक

  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस

  • 1 छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर

  • 3 कप वेजिटेबल स्टॉक या पानी

  • 1 बड़ा चम्मच तेल

  • स्वादानुसार नमक

  • आधा नींबू

गार्लिक-कोरिएंडर सूप बनाने का तरीका

गार्लिक कोरिएंडर सूप बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को भूनें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि लहसुन जले नहीं, वरना सूप का स्वाद कड़वा हो जाएगा।

अब इसमें प्याज, गाजर और पत्ता गोभी डालें। तेज आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियों का हल्का क्रंच बना रहे। अब पैन में वेजिटेबल स्टॉक या गरम पानी डालें। इसमें नमक, काली मिर्च और सोया सॉस मिलाकर 5-7 मिनट तक उबालें।

अब सूप को गाढ़ा करना है,तो एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर को 2 बड़े चम्मच ठंडे पानी में अच्छी तरह घोल लें। अब इसे धीरे-धीरे सूप में डालते हुए चलाएं। 2 मिनट पकाने पर सूप हल्का गाढ़ा हो जाएगा। आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालें। गैस बंद करने के बाद नींबू का रस मिलाएं। आपका गर्मागर्म गार्लिक-कॉरिएंडर सूप तैयार है।

महिला आरक्षण बिल पर सरकार का नंबर तैयार, NCP(SP)-JMM-DMK-BJD के समर्थन मिलने की बात आ रही सामने

सेना के जवानों ने शहीद साथी की बेटी को दुल्हन बनाकर दी विदाई, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA