Winter Soup Recipes: सर्दियों में रोज शाम बनाएं ये 5 तरह के वेजिटेबल सूप, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Vegetable Soup Recipe: सर्दियों में शाम की भूख मिटाने के लिए घर पर बनाएं 5 आसान वेजिटेबल सूप। ये रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ डाइट में सब्जियां शामिल करने का अच्छा तरीका हैं।
winter vegetable soup recipe for evening.
Soup Recipeफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Carrot-Tomato Soup
गाजर और टमाटर को काटकर थोड़ा पानी, अदरक और नमक डालकर उबाल लें। सब्जियां नरम होने पर इन्हें ठंडा करके पीस लें। अब पैन में थोड़ा मक्खन डालकर प्यूरी को पकाएं। काली मिर्च डालकर गर्मागर्म परोसें। फोटो.सोशल मीडिया
Palak Soup
पालक को अच्छी तरह साफ करके लहसुन और थोड़े पानी के साथ उबाल लें। ठंडा होने पर पीस लें। अब पैन में थोड़ा मक्खन डालकर प्यूरी को पकाएं। नमक, काली मिर्च और थोड़ा दूध मिलाकर कुछ देर उबालें और सूप तैयार है। फोटो.सोशल मीडिया
Mix veg Soup
गाजर, बीन्स, मटर, पत्ता गोभी और स्वीट कॉर्न को बारीक काट लें। पैन में थोड़ा तेल या मक्खन गर्म करके लहसुन भूनें। सभी सब्जियां डालकर कुछ मिनट पकाएं। पानी, नमक और काली मिर्च डालकर सब्जियां नरम होने तक उबालें और नींबू के साथ सर्व करें। फोटो.सोशल मीडिया
Sweet Corn Soup
स्वीट कॉर्न के आधे दानों को पीसकर पेस्ट बना लें और बाकी साबुत रखें। पैन में थोड़ा बटर डालकर गाजर और बीन्स भूनें। अब कॉर्न पेस्ट, साबुत दाने और पानी डालें। नमक, काली मिर्च मिलाकर कुछ मिनट पकाएं और गरमागरम सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया
Beetroot Soup
चुकंदर, गाजर और टमाटर को काटकर पानी में उबाल लें। सब्जियां सॉफ्ट होने पर उसकी प्यूरी बना लें। पैन में थोड़ा मक्खन डालें और प्यूरी को पकाएं। नमक, काली मिर्च और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर सर्व करें।फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.