गणेश पूजा प्रसाद रेसिपी फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Ganpati Puja Recipe 2026: मोदक के अलावा बप्पा को पसंद हैं ये 5 साउथ इंडियन प्रसाद, ऐसे करें तैयार

Ganesh Chaturthi Recipe: इस गणेश पूजा पर मोदक के अलावा कुछ अलग साउथ इंडियन डिश भी बप्पा को भोग स्वरूप अर्पित करें। जानिए कोझुकट्टई, पुलीहोर, थट्टई और शक्कर पोंगल जैसे दक्षिण भारतीय प्रसाद की रेसिपी।

रीता राय सागर

South Indian Food For Ganpati Puja: गणपति उत्सव में बप्पा को उनका बेहद पसंदीदा मोदक का भोग लगाने की परंपरा रही है, लेकिन दक्षिण भारत में भगवान गणेश को कई तरह के पारंपरिक व्यंजन और प्रसाद भी अर्पित किए जाते हैं। इनमें कोझुकट्टई, मेदु वड़ा, पुलीहोर, थट्टई और शक्कर पोंगल जैसे व्यंजन खास हैं।

इस गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा के भोग में कुछ अलग शामिल करना चाहते हैं, तो इन 5 दक्षिण भारतीय रेसिपी को घर पर आसानी से तैयार करें और बप्पा को प्रसन्न करें।

शक्कर पोंगल

शक्कर पोंगल

सामग्री: चावल, मूंग दाल, गुड़, दूध या पानी, घी, इलायची और काजू-किशमिश।

ऐसे बनाएं: चावल और मूंग दाल को हल्का भूनकर अच्छी तरह पका लें। इसमें गुड़ की चाशनी डालकर धीमी आंच पर मिलाएं। अब इलायची और घी डालें। अलग से घी में काजू और किशमिश भूनकर पोंगल में मिला दें। चावल, मूंग दाल, गुड़ और घी से बनने वाला शक्कर पोंगल दक्षिण भारत का लोकप्रिय मीठा व्यंजन है।

थट्टई

थट्टई

सामग्री: चावल का आटा, चना दाल, सफेद तिल, करी पत्ता, थोड़ा मक्खन या घी और नमक।

ऐसे बनाएं: चना दाल को कुछ देर भिगोकर पानी निकाल दें। चावल के आटे में चना दाल, तिल, करी पत्ता, थोड़ा घी और नमक मिलाकर नरम आटा तैयार करें। इसकी छोटी लोई लेकर पतला चपटा करें और गरम तेल में धीमी-मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें।

पुलीहोर/इमली चावल

पुलीहोर/इमली चावल

सामग्री: पके हुए चावल, इमली का गूदा, मूंगफली, चना दाल, उड़द दाल, राई, करी पत्ता, हल्दी और नमक।

ऐसे बनाएं: कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके राई, चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली और करी पत्ता का तड़का लगाएं। इसमें हल्दी और इमली का गाढ़ा गूदा डालकर कुछ मिनट पकाएं। अब इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ी देर धीमी आंच पर रखने के बाद पुलीहोर तैयार है। खट्टे-मीठे स्वाद वाला पुलीहोर दक्षिण भारत का लोकप्रिय पारंपरिक चावल है।

कोझुकट्टई

कोझुकट्टई

सामग्री: चावल का आटा, पानी, थोड़ा घी, नमक। भरावन के लिए नारियल, गुड़ और इलायची लें।

ऐसे बनाएं: गर्म पानी में थोड़ा घी और नमक डालकर चावल का आटा मिलाएं और नरम आटा गूंथ लें। नारियल और गुड़ को पकाकर इलायची डालें। आटे की छोटी लोई बनाकर उसमें भरावन भरें और मोदक जैसा आकार दें। अब इन्हें 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं।

मेदु वड़ा

मेदु वड़ा

सामग्री: उड़द दाल, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, जीरा और नमक।

ऐसे बनाएं: उड़द दाल को 4-5 घंटे भिगोकर बिना ज्यादा पानी डाले बारीक पीस लें। इसमें अदरक, जीरा, करी पत्ता और नमक मिलाएं। हाथ को हल्का गीला करके मिश्रण की लोई लें, बीच में छेद करें और गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम