मकर संक्रांति पर बनाएं उड़द दाल की स्वादिष्ट खिचड़ी, स्वाद चख हर कोई करेगा तारीफ, जानें बनाने का तरीका

मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस खास दिन पर उड़द की खिचड़ी बनाने की परंपरा है। ऐसे में हम आपको उड़द की खिचड़ी बनाने का शानदार तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे ट्राई कर सकते हैं।
मकर संक्रांति पर बनाएं उड़द दाल की स्वादिष्ट खिचड़ी, स्वाद चख हर कोई करेगा तारीफ, जानें बनाने का तरीका
मकर संक्रांति की खिचड़ी रेसिपी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। वहीं हिंदू धर्म में इस पर्व का एक अलग महत्व होता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस खास दिन पर पवित्र गंगा में लोग स्नान करते हैं। साथ ही तिल, गुड़, चावल और उड़द की दाल का दान करते हैं।

इसके अलावा इस दिन पर अधिकतर घरों में उड़द की दाल की खिचड़ी बनाई जाती है और खाई भी जाती है। मकर संक्रांति पर बनाई जाने वाली ये खिचड़ी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ऐसे में आज हम आपको एक अलग अंदाज में खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में फटाफट तैयार कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका....

बनाने की सामग्री

चावल- 1/2 कप

उड़द की दाल- 1/4 कप

हरी मटर- 1/2 कप

अदरक का टुकड़ा- 1/2 इंच

हरी मिर्च- 2

टमाटर- 1

दालचीनी- 1 टुकड़ा

लौंग- 2

काली मिर्च- 5

इलायची- 1 बड़ी

जीरा- ½ चम्मच

चम्मच घी- 2 बड़े

हींग- 1/2 चुटकी

हल्दी- 1/4 चम्मच

लाल मिर्च- 1/4 चम्मच

नमक स्वादानुसार

बनाने का तरीका 

उड़द दाल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में घी डालकर उसे गर्म करें।

फिर इसमें जीरा, हींग, दाल चीनी, लौंग, काली मिर्च और बड़ी इलायची डालकर अच्छे से भूनें।

अब इसमें टमाटर, हल्दी, हरी मिर्च, अदरक और हरी मटर डालें और उसे भी पकाएं।

इसके बाद जब टमाटर पक जाए, तो उसमें उड़द दाल, चावल, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें।

फिर इन सारी चीजों को अच्छे से पकाएं। अब उसमें चावल डालें और अब 1.5 कप पानी डाल कर ढक्कन बंद कर दें।

इसके बाद कुकर की एक सीटी तेज आंच पर आने तक पकाएं। फिर 1 सीटी मीडियम आंच पर आए, तब गैस बंद कर दें।

फिर जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो खिचड़ी को अच्छी तरह मिलाएं।

बस अब आपकी टेस्टी उड़द दाल खिचड़ी बनकर तैयार है।

अगर आप चाहे, तो इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से गार्निश कर सकते हैं।

फिर इसे किसी प्लेट में निकालें और उसके ऊपर से एक चम्मच घी डालें।

अब गरमा-गरम खिचड़ी को चटनी, अचार और पापड़ के साथ सर्व करके आनंद लें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com