Aja Ekadashi Vrat Thali: अजा एकादशी पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्रत वाली डिश, जानिए पूरी थाली की रेसिपी

Aja Ekadashi Vrat Ki Thali: एकादशी में क्या बनाएं, अगर आप भी इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम यहां शेयर कर रहे एकादशी व्रत की पूरी थाली। ट्राई करें 5 आसानी से बनने वाली रेसिपी, जिसका स्वाद है बेहद लाजवाब।
Aja ekadashi vrat ki thali 5 farali recipes RRS05
अजा एकादशी फलाहारी रेसिपी फोटो.एआई

Vrat Ki Thali Recipes: अजा एकादशी के व्रत में अगर हर बार साबूदाना खिचड़ी ही खाकर बोर हो जाते हैं, तो इस बार थाली को थोड़ा अलग अंदाज में तैयार करते हैं। व्रत के लिए ऐसी कई डिश हैं, जो पेट भरने के साथ स्वाद में भी अच्छी लगती हैं। जानिए आमटी, मीठे फराली भात, वरी चावल जैसी डिशेज की रेसिपी।

1. साबूदाना थालीपीठ

Sabudana Thalipeeth
साबुदाना थालीपीठफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री- साबूदाना, उबला हुआ आलू, भुनी मूंगफली का पाउडर, अदरक-हरी मिर्च, सेंधा नमक, नींबू का रस और तेल या घी।

बनाने की विधि- साबूदाने को रातभर भिगोकर रखें। इसमें मैश किया हुआ आलू, मूंगफली पाउडर, अदरक-हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाकर आटा जैसा मिश्रण तैयार करें। छोटी लोई को गीले हाथों से चपटा करें और गर्म तवे पर डालकर घी या तेल लगाएं। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।

2. व्रत वाली आलू की भाजी

Aloo Bhaji
आलू भाजीफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री- 2 उबले आलू, जीरा, अदरक-हरी मिर्च, भुनी मूंगफली का पाउडर, सेंधा नमक, नींबू और थोड़ा घी या तेल।

बनाने की विधि- उबले आलू को टुकड़ों में काट लें। पैन में घी गर्म करके जीरा और अदरक-हरी मिर्च डालें। अब आलू डालकर हल्का भूनें। इसमें सेंधा नमक, मूंगफली पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। थोड़ी देर पकाकर ऊपर से हरा धनिया डालें।

3. मूंगफली की आमटी

Moongfali Amti
मूंगफली आमटीफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री- भुनी मूंगफली का पाउडर, पानी, अदरक-हरी मिर्च, सेंधा नमक, थोड़ी चीनी, जीरा, लाल मिर्च और दालचीनी।

बनाने की विधि- मूंगफली पाउडर में पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। पैन में घी गर्म करके जीरा, लाल मिर्च, दालचीनी और अदरक-हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अब इसमें मूंगफली का मिश्रण डालें। नमक और एक चुटकी चीनी डालकर कुछ देर पकाएं। ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।

4. वरी यानी सामक के चावल

Samak Rice
सामक के चावलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री- 1 कप वरी के चावल/सामक के चावल, पानी, सेंधा नमक और घी।

बनाने की विधि- पैन में थोड़ा घी गर्म करें और सामक के चावल को कुछ सेकंड भूनें। अब इसमें इतना पानी डालें कि चावल अच्छी तरह ढक जाएं। सेंधा नमक डालकर ढक दें। कुछ मिनट पकाने के बाद जब चावल पानी सोख लें और नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें।

5. मीठी फराली भात

Sweet Samak Rice
मीठे सामक के चावलफोटो.सोशल मीडिया

सामग्री- सामक के चावल, नारियल, दूध, चीनी, थोड़ा घी, इलायची और इच्छानुसार ड्राई फ्रूट्स।

बनाने का तरीका- थोड़े घी में नारियल और सामक के चावल को हल्का भूनें। इसमें दूध डालकर पकाएं और फिर चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। आखिर में इलायची पाउडर डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। चाहें तो केसर भी डाल सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com