गणेश चतुर्थी भोग फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Ganpati Bhog : गणपति बप्पा को रोज-रोज मिठाई खिलाने की जरूरत नहीं, ये 5 देसी भोग लगाकर करें खुश

Ganesh Chaturthi Bhog 2026: गणपति बप्पा को रोज एक ही मिठाई का भोग लगाने की जरूरत नहीं। इस गणेश चतुर्थी 5 दिनों में भगवान गणेश को चखाएं अलग-अलग स्वाद के भोग प्रसाद।

रीता राय सागर

Ganesh Chaturthi 5 Days Bhog Idea: गणपति बप्पा घर में विराजमान हो गए हैं, तो रोज उनके लिए भोग प्रसाद बनाना है, लेकिन अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज क्या बनाया जाए, तो यहां दिए गए है 5 दिन के लिए 5 रेसिपी, जो बप्पा को खुश कर देंगे।

लेकिन इस बार बप्पा के लिए केवल मीठा नहीं, कुछ अलग बनाएं। गणपति उत्सव के 5 दिनों में अलग-अलग तरह के देसी और आसानी से बनने वाले भोग आप गणेश जी को अर्पित करें। इससे रोज के प्रसाद में भी थोड़ी वैरायटी रहेगी और किचन में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

पहला दिन: पूरन पोली

पूरनपोली

गणपति उत्सव में पूरन पोली का अलग ही महत्व है। चने की दाल और गुड़ से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई भोग के लिए अच्छा विकल्प है। दाल को पकाकर इसमें गुड़ और इलायची मिलाएं और तैयार भरावन को आटे में भरकर पूरन पोली बनाएं। ऊपर से थोड़ा घी लगाकर बप्पा को भोग लगाएं। अगर समय कम है तो छोटी पूरन पोली बनाकर भी प्रसाद तैयार किया जा सकता है।

रेसिपी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

दूसरा दिन: श्रीखंड

श्रीखंड

दूसरे दिन कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो ज्यादा समय न ले तो श्रीखंड बना सकती हैं। इसके लिए गाढ़े दही को कपड़े में बांधकर कुछ घंटे के लिए लटका दें। इसमें पिसी चीनी, इलायची और केसर मिलाएं। ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डाल दें। ठंडा श्रीखंड भोग भगवान गणेश को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार में बांटे।

रेसिपी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

तीसरा दिन: साबूदाना खिचड़ी

साबुदाना खिचड़ी

हर दिन मीठा भोग लगाने की बजाय किसी दिन सात्विक खिचड़ी का भी भोग लगाया जा सकता है। तीसरे दिन साबूदाना खिचड़ी बनाकर बप्पा को भोग लगा सकती हैं। भीगे हुए साबूदाने में उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च और थोड़ा जीरा डालकर खिचड़ी तैयार करें। अगर घर में व्रत रखा जा रहा है तो यह उनके लिए भी एक अच्छा विकल्प है। इसे कम मसाले में बनाएं और पूजा के बाद प्रसाद के रूप में परोसें।

रेसिपी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

चौथा दिन: शकरकंद का हलवा

शकरकंद हलवा

सूजी या आटे का हलवा तो आपने कई बार बनाया होगा, इस बार शकरकंद का हलवा ट्राई करें। उबले हुए शकरकंद को मैश करके घी में भूनें और इसमें दूध, गुड़ या चीनी और इलायची डालें। ऊपर से थोड़े मेवे डालकर इसे सजाएं। यह जल्दी तैयार हो जाता है और भोग के लिए भी अच्छा विकल्प है।

रेसिपी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

पांचवां दिन: धनिया पंजीरी

धनिया पंजीरी

पांचवें दिन धनिया पंजीरी बनाकर बप्पा को भोग लगा सकती हैं। इसके लिए धनिया पाउडर को घी में हल्का भूनें और इसमें मखाने, मेवे और मिश्री या गुड़ मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल भी डाल सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

रेसिपी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस; जैत में होगा अंतिम संस्कार

PM मोदी का 2 दिवसीय गुजरात दौरा; किसान सम्मान निधि समेत इन चीजों की सौगात, जानें पूरा शेड्यूल

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी-तेजस्वी यादव की 19 नवंबर को पेशी, कोर्ट में रहना होगा मौजूद

सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दिया बड़ा झटका, सरेंडर कर जेल लौटने को कहा, 1 दिसंबर तक का दिया समय