सर्दी के दिनों में घर पर बनाएं इस रेसिपी से शकरकंद का स्वादिष्ट हलवा, मिलेंगे ढेरों फायदे

Sweet potato Halwa Recipe: आप अगर सेहत का ख्याल रखते हुए शकरकंद का हलवा खाना चाहते है तो आज हम आपको गुड़ के साथ शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।
शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी
शकरकंद का हलवा (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sweet Potato Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में खानपान का अच्छी तरह से ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। सर्दियों में कई चीजों का सेवन किया जाता है जिसमें शकरकंद भी हेल्दी फूड में से एक है। शकरकंद को वैसे तो भूनकर या फिर किसी अन्य तरीके से खाना सही होता है। क्या आप जानते है शकरकंद को किस और तरीके से खा सकते है।

शकरकंद का हलवा बनाकर आप सर्दियों के सीजन में खा सकते है। आप अगर सेहत का ख्याल रखते हुए शकरकंद का हलवा खाना चाहते है तो आज हम आपको गुड़ के साथ शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

जानिए शकरकंद का हलवा बनाने की रेसिपी

आप आसान रेसिपी के साथ शकरकंद का हलवा बना सकते है जो इस प्रकार है...

क्या चाहिए

3 मीडियम साइज के शकरकंद, 3 से 4 बड़े चम्मच देसी घी, आधा चम्मच हरी इलायची का पाउडर, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 15-16 काजू, इतनी ही मात्रा में बादाम, एक चम्मच पिस्ता की कतरन. मिठास के लिए आधा कप या इससे थोड़ा कम स्वाद के मुताबिक गुड़ ले लें। शकरकंद के हलवा में ड्राई फ्रूट्स भी एड किए जाते हैं, जिससे शरीर को ओमेगा 3, समेत प्रोटीन और कई और न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं. इसमें नेचुरल मिठास होती है, इसलिए आप गुड़ को कम मात्रा में भी ले सकते हैं।

जानिए शकरकंद का हलवा बनाने का तरीका

आप यहां पर इस तरीके की मदद से शकरकंद का हलवा बना सकते है, जो इस प्रकार है...

  • सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसे कूकर में 2 से 3 सीटी लगने तक उबालें।
  • शकरकंद को इतना उबालना है कि ये आसानी से छिल जाए और मैश हो जाए. इसे छीलकर एक बाउल में मैश कर लें या कद्दूकस करें।
  • अब सारे ड्राई फ्रूट्स को काट लें और फिर कड़ाही में एक छोटा चम्मच देसी घी डालकर नट्स, मेवा को रोस्ट करके प्लेट में निकाल लें।
  • कड़ाही में बाकी बचा हुआ घी भी डालकर पिघला लें और इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर कम से कम 7 से 8 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनना है।
  • शकरकंद को भूनते वक्त आंच को मीडियम या हल्का रखें. जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे तब तक इसे भूनें।
  • भुनी हुई शकरकंद में दूध और गुड़ एड करें. इसके बाद इसे कुछ देर के लिए पकाएं. इसमें गाढ़ापन आने लगेगा. घी कम लगे तो थोड़ा सा ऊपर से एड किया जा सकता है।
  • तैयार किए गए शकरकंद के हलवा में नट्स और ड्राई फ्रूट एड करें साथ ही इलायची पाउडर डालकर एक मिनट तक पकाएं।
  • इस तरह से कुछ ही देर में आपका शकरकंद का टेस्टी हलवा बनकर तैयार हो जाता है, जिसे आप मेहमानों को और घर में सभी को गरमा गरम सर्व करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com