चॉकलेट मोदक फोटो.एआई
खाना खजाना

Chocolate Modak: गणपति बप्पा के भोग में बनाएं चॉकलेट-मावा मोदक, स्वाद ऐसा कि बच्चे-बड़े सभी मांगेंगे दोबारा

Khoya Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 दिनों तक चलने वाला है। इस खास मौके पर लोग भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाते हैं। इस बार आप बप्पा को चॉकलेट मोदक का भोग लगाइये। नोट करें रेसिपी।

रीता राय सागर

Chocolate Modak Recipe at Home: गणेश चतुर्थी के मौके पर मोदक न बनें, ऐसा हो ही नहीं सकता ह है। गणपति बप्पा और मोदक दोनों साथ-साथ चलते हैं। लेकिन अगर आप इस बार ट्रेडिशनल स्टीम मोदक के अलावा कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो चॉकलेट के साथ मावा का ट्विस्ट देकर नए मोदक बना सकती हैं।  

मावा की मिठास और चॉकलेट का स्वाद इस मोदक को बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट बना देगा। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न आटा गूंथने की जरूरत है और न ही मोदक को स्टीम करने की। बस मावा को हल्का भूनें, बाकी सामग्री मिलाएं और सांचे में दबाकर मोदक तैयार कर लें।

चॉकलेट-मावा मोदक के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम मावा या खोया

  • 100 ग्राम मिल्क या डार्क चॉकलेट

  • 3-4 बड़े चम्मच पिसी चीनी

  • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम

  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता

  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच घी

  • सजाने के लिए थोड़ा पिस्ता या चॉकलेट

ऐसे बनाएं चॉकलेट-मावा मोदक

सबसे पहले मावा को हाथ से अच्छी तरह तोड़ लें। अब एक नॉन-स्टिक पैन में एक छोटा चम्मच घी डालकर मावा डालें। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भूनें। मावा को तब तक पकाए, जब तक कि उससे अच्छी सी खुशबू आने लगे। अब इसमें पिसी हुई चीनी और कोको पाउडर डालकर मिक्स करें। दोनों चीजों को मावा के साथ अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद इसमें चॉकलेट चिप्स या चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। इसमें व्हाइट या डार्क चॉकलेट में से आप अपनी पसंद का कोई भी चॉकलेट इस्तेमाल कर सकती हैं।

चॉकलेट डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें। चॉकलेट पिघलते ही पूरा मिश्रण एक जगह जमा होने लगेगा। अब इसमें कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। जब मिश्रण पैन के किनारे छोड़ने लगे और एक साथ इकट्ठा होने लगे, तब गैस बंद कर दें।

अब मोदक का आकार दें

मिश्रण को कुछ मिनट ठंडा होने दें। जब यह इतना ठंडा हो जाए कि हाथ से छुआ जा के, तो इसे मोदक के सांचे में डालकर शेप दीजिए। चॉकलेट-मावा मिश्रण का एक छोटा हिस्सा सांचे में भरें और उंगलियों से अच्छी तरह दबाएं। सांचे को बंद करके हल्के हाथ से दबाएं, ताकि मोदक का आकार अच्छी तरह बन जाए। अब सांचा खोलें और मोदक को प्लेट में निकाल लें। अब बाकी के मोदक भी तैयार कर लें।

ऊपर से ऐसे करें गार्निश

मोदक के ऊपर बारीक कटे पिस्ते, बादाम या ग्रेटेड चॉकलेट डालकर गार्निश करें। मोदक को थोड़ी देर फ्रिज में रखने से मोदक अच्छी तरह से सेट हो जाएंगे।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक