Homemade Chocolate Chip Cookies: चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़े सभी की फेवरेट होती हैं, फिर चाहे वो चॉकलेट हो, चॉकलेट मिल्क हो या चॉकलेट कुकीज। आज हम बताएंगे चॉकलेट चिप कुकीज की झटपट बनने वाली रेसिपी, जिसके खूशबू और स्वाद दोनों आपको भा जाएगी।
चॉकलेट चिप कुकीज की अच्छी रेसिपी के लिए सबसे जरूरी है- सही मात्रा में आटा, मक्खन, चीनी और चॉकलेट चिप्स। सॉफ्ट-च्यूई टेक्सचर के लिए कुकीज में ब्राउन शुगर, कॉर्नस्टार्च और पर्याप्त चॉकलेट का इस्तेमाल किया जाता है।
मैदा- 1½ कप (लगभग 190 ग्राम)
अनसाल्टेड बटर- ½ कप (113 ग्राम), पिघला हुआ
ब्राउन शुगर- ½ कप
सफेद चीनी- ¼ कप
अंडा- 1
अंडे की जर्दी- 1
वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- ½ छोटा चम्मच
कॉर्नस्टार्च- 1 छोटा चम्मच
नमक- ¼ छोटा चम्मच
चॉकलेट चिप्स- 1 कप
एक्स्ट्रा चॉकलेट चिप्स
एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा, कॉर्नस्टार्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स लें।
कॉर्नस्टार्च कुकीज को ज्यादा सॉफ्ट और च्यूई टेक्सचर देने में मदद करता है।
पिघले हुए बटर को कुछ मिनट ठंडा होने दें। अब इसमें ब्राउन शुगर और सफेद चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद अंडा, अंडे की जर्दी और वनीला एसेंस डालकर मिश्रण को एकसार कर लें।
अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे बटर वाले मिश्रण में डालें और सिर्फ तब तक मिलाएं जब तक मैदा अच्छी तरह मिक्स न हो जाए। इसके बाद चॉकलेट चिप्स डालकर हल्के हाथों से मिला दें। ज्यादा मिक्स करने से कुकीज सख्त हो जाएगी।
डो को ढककर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अगर आपके पास समय है तो इसे रातभर चिल करना और भी बेहतर रहेगा। चिलिंग से कुकीज का फ्लेवर और च्यूई टेक्सचर बेहतर होता है और वो ओवन में ज्यादा फैलती नहीं हैं।
ओवन को 175°C पर प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर पार्चमेंट पेपर या बटर पेपर लगाएं। डो के बराबर आकार के हिस्से लेकर गोल बॉल बनाएं और उनके बीच पर्याप्त जगह छोड़कर ट्रे पर रखें।
हर कुकी के ऊपर चॉकलेट चिप्स लगाएं। कुकीज को लगभग 10-12 मिनट बेक करें। किनारे हल्के सुनहरे हो जाएं लेकिन बीच का हिस्सा थोड़ा सॉफ्ट दिखे तो इन्हें बाहर निकाल लें। तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेट चिप कुकीज।
गर्म बटर न डालें: पिघला हुआ बटर थोड़ा ठंडा करके इस्तेमाल करें, वरना चॉकलेट पिघल सकती है।
मैदा सही तरीके से मापें: ज्यादा मैदा डालने से कुकीज सूखी और मोटी हो सकती हैं।
डो को ज्यादा न मिलाएं: मैदा डालने के बाद सिर्फ जरूरत भर मिक्स करें।
चॉकलेट चिप्स में कंजूसी न करें: हर बाइट में चॉकलेट का स्वाद आने के लिए पर्याप्त चिप्स डालें।
ओवरबेक न करें: कुकीज के किनारे सेट और हल्के सुनहरे हों, जबकि बीच थोड़ा सॉफ्ट रहे—यही सॉफ्ट सेंटर का सीक्रेट है।