अरबी कबाब (फोटो.एआई)  
खाना खजाना

Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश

Arbi Kebab: यदि व्रत में क्या खाएं, यह सोच रहे हैं, तो इस बार फलाहार में स्वादिष्ट और कुरकुरे अरबी के कबाब जरूर ट्राई करें। स्वादिष्ट होने के साथ ही ये कबाब लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।

रीता राय सागर

Arbi Ke Kebab: व्रत के दौरान ज्यादातर लोग फलाहारी भोजन खाते हैं। अनाज न खाकर लोग फल, दूध, दही, कुट्टू के आटे से बने व्यंजन या आलू की सब्जी व आलू का हलवा, मखाने की खीर आदि बना कर खा सकते हैं।

उपवास में कई लोग तेल और नमक भी नहीं खाते हैं। जो लोग व्रत रखते हैं, वह आम तौर पर उपवास में घी में तले आलू खाते हैं, लेकिन अगर आप वहीं आलू खा कर ऊब गए हैं तो इस बार फलाहार में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट बनाएं। अरबी कबाब का स्वाद न केवल चटपटा होता है बल्कि उपवास के दौरान यह काफी देर तक पेट को भरा हुआ भी रखता है। अनंत चतुर्दशी के व्रत में अरबी कबाब बनाएं। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट अरबी कबाब की रेसिपी।

अरबी कबाब बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम अरबी
  • एक चौथाई कप कुट्टू का आटा
  • दो चम्मच बारीक कटी अदरक
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • बारीक कटी हरी धनिया
  • व्रत वाला नमक और
  • कबाब सेंकने के लिए घी

अरबी कबाब बनाने की विधि

  • अरबी या घुइयां के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छे से धो लीजिए। इसके बाद कुकर में अरबी में पानी डालकर उबाल लीजिए। उसे इतना उबालिए कि वह नरम हो जाए।
  • फिर कुकर से अरबी को निकाल कर ठंडा कर लीजिए। अब अरबी को छील लीजिए। छिली हुई अरबी को मसल लीजिये या फिर कद्दूकस भी कर सकते हैं।
  • अब एक छोटे कटोरे में मैश किए हुए अरबी में कुट्टू का आटा मिला लीजिए। इसके साथ ही कटी हुई अदरक, कटी हुई मिर्च, धनिया और स्वाद के अनुसार नमक, यह सारी सामग्री मिला लीजिए।
  • इस मिश्रण को अच्छे से गूंथ लीजिए। फिर इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बना लीजिए। इन लोई को हल्के हाथ से दबाकर मन चाहा आकार दे सकते हैं। आप चाहें तो कबाब का आकार दे दीजिए या अंडाकार टिक्की बना लीजिए।
  • अब एक नॉन स्टिक तवे को गरम कीजिए। उसमें थोड़ा सा देसी घी डालिए। फिर मध्यम आंच में अरबी कबाब को रख कर अच्छे से तल लीजिए। कबाब को तब तक पकाइए जब तक वह हल्के सुनहरे रंग का ना हो जाए। आप इसे चटनी या दही के साथ खा सकते हैं।

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ

भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और तेज विकास ने बनाया निवेशकों की पहली पसंद

झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

Bhadohi Name Change: भदोही का नाम बदलकर अब होगा संत रविदास नगर, CM योगी का बड़ा ऐलान

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, इन पांच चुनावी राज्यों का दौरा करेंगे अधिकारी; मॉक पोल की भी तैयारी