स्किन केयर रूटीन (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

आज से फॉलो कर लें आप ये नाइट स्किन केयर रूटीन फॉर्मूला, चेहरे पर आएगा दोगुना ग्लो

Night Skincare Routine: अगर आप चाहते हैं दोगुना ग्लो तो आज से नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। इसके लिए सही स्टेप्स फॉलो करने से आपका चेहरा हेल्दी, फ्रेश और चमकदार बनता है।

दीपिका पाल

Glowing Skin Tips:  चेहरे की चमक हमेशा बनी रहे औऱ भीड़ में भी आप खूबसूरत लगें, जैसी कामना हर किसी की होती है। इसके लिए कई महिलाएं मेकअप पर काफी खर्च करती है और मेकअप के एक से बढ़कर एक प्रॉडक्टस खरीदती है। रात औऱ दिन के समय सही तरह से स्किन की देखभाल करने से चेहरे को फायदा मिलता है। अगर आप रात में स्किन केयर करना चाहती है तो आप घरेलू चीजों की मदद ले सकती है जो बिना साइड इफेक्ट्स के फायदा देती है।

वहीं पर नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करने से चेहरे का निखार बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे है इसकी मदद से आप स्किन को हर वक्त जवां बना सकती है।

रात में चेहरे का ख्याल रखने के लिए आप यहां पर बताए जा रहे इस नाइट स्किन केयर फॉलो कर सकते है।

1-ऐसे करें फेसवॉश का इस्तेमाल

रात के समय में आप चेहरे की देखभाल करने के लिए फेसवॉश के इस्तेमाल का तरीका बदल सकते है। अक्सर ऐसा होता है कि, हम चेहरे को साफ पानी से धो लेते है लेकिन आप अपने लिए एलोवेरा जेल या गुलाबजल का टोनर बनाकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसकी मसाज करके कॉटन से चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो सकते है। आपका चेहरा साफ हो जाता है और गंदगी भी खत्म होती है।

2- चेहरे पर लगाएं घी का इस्तेमाल

आप चेहरे पर नमी बरकरार रखने के लिए रात के समय में घी का इस्तेमाल कर सकते है। यह देसी नुस्खा आपकी चेहरे की रंगत के लिए बेहतर होता है।क्लीनिंग और टोनिंग के लिए आप रात के समय चेहरे पर घी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके साथ ही घी को लगाने के बाद आप इसे थोड़ी देर मसाज करेंगे तो, आपके चेहरे के फाइन लाइन्स की समस्या भी कम होती है। इस नुस्खे को लगाने से किसी भी महंगे प्रॉडक्ट्स को खरीदने की जरूरत नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- 

3-चेहरे के लिए मलाई सही

आप रात के समय चेहरे की नमी और रूखापन को दूर करने के लिए मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते है। अगर आप रात के समय मलाई लगाते है तो चेहरे पर नमी बनी रहती है। आप सीधे तौर पर भी मलाई को चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके बाद चेहरे पर इसकी मसाज करें। फिर आपको चेहरे को कॉटन या टिश्यू पेपर से साफ करना है। चेहरे का कालापन मलाई साफ कर देती है और चेहरे पर निखार आता है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप