मानसून स्टाइलिंग टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

अब मानसून में फीका नहीं पड़ेगा आपका स्टाइल, जान लीजिए कुछ फैशन टिप्स के बारे में, आएंगे आपके काम

मानसून के मौसम में सेहत के साथ ही फैशन का भी अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। बारिश के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको कुछ फैशन टिप्स के बारे में जान लेना चाहिए।

दीपिका पाल
मानसून का महीना शुरु होने में जहां पर कुछ दिन शेष है वहीं पर इस बारिश वाले मौसम की शुरूआत को लेकर ही लोग तैयारी करने लगे है। मानसून के मौसम में सेहत के साथ ही फैशन का भी अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। बारिश के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आपको कुछ फैशन टिप्स के बारे में जान लेना चाहिए। यहां मानसून के मौसम में आपको हल्के और जल्दी सूखने वाले आउटफिट चुनना चाहिए।
मानसून के दौरान आपको स्टाइलिश रहने के लिए आउटफिट के साथ ही फैब्रिक पर भी ध्यान देना चाहिए। मानसून के दौरान स्टाइलिश दिखना है और कंफर्टेबल भी तो कॉटन, रेयॉन, या नायलॉन जैसे हल्के और जल्दी सूखने वाले फैब्रिक चुनें। जींस, पैंट इस मौसम जल्दी नहीं सूखते है।
बारिश के मौसम में आउटफिट के कलर को लेकर भी ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। आप नेवी ब्लू, ब्लैक, डीप ग्रीन या मरून, येलो, ऑरेंज कलर पहन सकती है. इसके साथ ही प्रिंटेड आउटफिट्स जैसे फ्लोरल या एब्स्ट्रेक्ट डिज़ाइन आपको पसंद आएंगे।
मानसून के दौरान आप अपने साथ कई प्रकार की एक्सेसरीज भी साथ रख सकते है। यहां पर एक्सेसरीज में एक स्टाइलिश टोपी, या एक हल्का दुपट्टा को पहनें। बारिश से बचाने के साथ मानसून में लुक को बढ़ा देता है। छोटे स्टड्स, सिंपल ब्रेसलेट्स या वॉटरप्रूफ वॉच पहनें।
आप मानसून के दौरान वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर मानसून के दौरान सुरक्षा के लिए बैकपैक को बचाने के लिए प्लास्टिक कवर ले जाएँ. जब भी घर से बाहर निकले इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।
मानसून के दौरान आपको आउटफिट की जगह पर सही फुटवियर का इस्तेमाल करना चाहिए।पैरों को सूखा रखने और कीचड़ से बचने के लिए रबर सैंडल्स, क्रॉक्स, या पीवीसी बैलरीनास इस मौसम में परफेक्ट रहते हैं।चमड़े के जूते या खुले फ्लैट्स आपको इस मौसम में दिक्कत दे सकते हैं, क्योंकि ये गीले होकर फिसलते हैं और बदबू आती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत