स्किन केयर फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Festival Skincare Tips: त्योहार से पहले ऐसे करें स्किन को तैयार, बिना मेकअप ही चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Festival Ready Skin:: त्योहार से पहले अगर त्वचा पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो समय रहते स्किन प्रेप शुरू करें। जानें फेस्टिवल सीजन में कैसे करें अपनी स्किन को तैयार, जिससे चेहरे पर बनी रहे निखार।

रीता राय सागर

Crispy Carrot-Beetroot Cutlet: सब्जियां खाने में नखरे करता है बच्चा? बनाएं संजीव कपूर की आसान रेसिपीFestival Skincare Routine: त्योहारों का मौसम आते ही कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप जैसी तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन खूबसूरत फेस्टिव लुक के लिए स्किन को पहले से तैयार करना भी जरूरी है।

लगातार भागदौड़, कम आराम, मेकअप और बदलते मौसम का असर त्वचा पर थकान, रूखापन और डलनेस के रूप में दिखाई देता है। ऐसे में एक आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाकर त्वचा को फेस्टिव सीजन के लिए तैयार किया जा सकता है।

क्लींजिंग को बनाएं रूटीन का हिस्सा

सुबह, दिन में और रात को अपने स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश से साफ करें। इससे पसीना, धूल, अतिरिक्त तेल और मेकअप रेसिड्यूल हटाने में मदद करती है। बहुत ज्यादा चेहरा धोने या हार्ड क्लींजर इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन ड्राई और रैशेज हो सकती है।

टोनर लगाना चाहें तो रखें इसे सिंपल

क्लींजिंग के बाद एल्कोहल फ्री टोनर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर आपकी स्किन पहले से सेंसेटिव या ड्राई है, तो ऐसे प्रोडक्ट चुनें जो स्किन को खींचा-खींचा बनाने के बजाय हाइड्रेशन दें।

मॉइश्चराइजर बिल्कुल न छोड़ें

फेस्टिव सीजन में स्किन को चमकदार बनाने के लिए मेकअप से पहले अच्छी तरह स्किन को मॉइश्चराइज करें, इससे स्किन अधिक स्मूद होती है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का या नरीशिंग मॉइश्चराइजर लगाएं। यह त्वचा की मॉइश्चर बैरियर को बनाए रखने में भी मदद करता है।

दिन में सनस्क्रीन जरूर लगाएं

त्योहार के दौरान बाहर निकलना हो तो सनस्क्रीन को स्किनकेयर का जरूरी हिस्सा बनाएं। ब्रॉड स्पेक्ट्रम SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं और लंबे समय तक बाहर रहने पर दोबारा लगाएं।

पानी और डाइट का रखें ध्यान

फेस्टिव सीजन में खरीदारी और तैयारियों के बीच पानी पीना अकसर भूल जाते है। पर्याप्त फ्लूड्स लेना और फल-सब्जियों समेत संतुलित डाइट रखना पूरी सेहत और स्किन के लिए बेहतर है।

मेकअप लगाकर सोने की गलती न करें

त्योहार में पार्टी से लौटने के बाद चाहे कितनी भी थकान हो, मेकअप हटाकर ही सोएं। इसके बाद क्लींजर और मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें। मेकअप को लंबे समय तक त्वचा पर रखने से पोर्स क्लॉग होने और ब्रेकआउट की समस्या बढ़ सकती है।

फंक्शन से ठीक पहले नए प्रोडक्ट न आजमाएं

फेस्टिवल या शादी वाले दिन से पहले कोई नया सीरम, फेशियल, पील या एक्टिव प्रोडक्ट इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। अगर प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट न करें तो रेडनेस, इरिटेशन या ब्रेकआउट हो सकते हैं। इसलिए जिस रूटीन को आप पहले से फॉलो करते आ रहे हों, उसी को जारी रखना चाहिए।

फेस्टिवल स्किन प्रीपरेशन का आसान फॉर्मूला

क्लींजिंग

हाइड्रेट

मॉइश्चराइज

सनस्क्रीन

मेकअप

सोने से पहले मेकअप रिमूवल

धूप से बचाव

हेल्दी डाइट

अच्छी नींद

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO