कुर्ता स्टाइलिंग फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Kurti Styling Ideas: नई ड्रेस खरीदने की जरूरत नहीं, एक कुर्ती से बनाएं 3 स्टाइलिश फेस्टिव लुक

Kurti Outfit Ideas: एक ही कुर्ती को तीन अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करके त्योहारों में हर बार नया लुक पा सकते हैं। इन तरीकों से पुरानी कुर्ती से भी तैयार हो जाएगा आपका स्टाइलिश फेस्टिव लुक।

रीता राय सागर

Festival Outfit Ideas: त्योहारों का मौसम आते ही हर बार क्या पहने की टेंशन हो जाती है। अगर आपके पास एक खूबसूरत और सिंपल कुर्ती है, तो थोड़ी-सी स्टाइलिंग बदलकर आप उसी कुर्ती को तीन अलग-अलग अंदाज में पहन सकती हैं। बस दुपट्टे, बॉटम, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें और हर बार आपका नया लुक तैयार हो जाता है।

एथनिक और रॉयल लुक

कुर्ता स्टाइलिंग

अगर आप पूजा, परिवार के साथ त्योहार या किसी छोटे फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं, तो कुर्ती को ट्रेडिशनल अंदाज में स्टाइल करें। इसके लिए अपनी कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्ट या मैचिंग सिल्क/बनारसी दुपट्टा लें। अगर कुर्ती हल्के रंग की है तो गहरा लाल, मैरून, रानी या ग्रीन दुपट्टा लुक को तुरंत फेस्टिव बना सकता है। बॉटम में साधारण लेगिंग की जगह पलाजो, शरारा या स्ट्रेट पैंट पहनें। इससे कुर्ती का पूरा लुक ज्यादा एथनिक लगेगा।

इस लुक के साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी-सी बिंदी काफी हैं। अगर कुर्ती का गला सिंपल है तो एक हल्का नेकपीस भी पहन सकती हैं। बालों में लो बन या स्लीक बन बनाएं और उसमें गजरा लगा लें। जूतियों या हल्के एम्ब्रॉयडर्ड मोजड़ी के साथ लुक पूरा करें।

मॉडर्न फेस्टिव लुक

कुर्ता स्टाइलिंग

अगर आपको बहुत ज्यादा भारी या ट्रेडिशनल कपड़े पसंद नहीं हैं, तो उसी कुर्ती को मॉडर्न अंदाज में पहन सकती हैं। ऑफिस की फेस्टिव पार्टी या दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए दुपट्टे की जगह लंबा श्रग या स्टाइलिश जैकेट पहनें। अगर कुर्ती लंबी है, तो उसे सिगरेट पैंट या एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें। इस लुक में हैवी झुमकों की जगह ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ईयररिंग्स या स्टेटमेंट ईयरकफ पहनें। हाथ में एक बड़ी घड़ी या कुछ पतली चूड़ियां काफी रहेंगी।

बालों को सॉफ्ट वेव्स या हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल करें। सामने से कुछ लटें खुली छोड़ने पर लुक ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। ब्लॉक हील्स या सैंडल पहनें। अगर कुर्ती का रंग हल्का है तो मेटैलिक फुटवियर भी अच्छा लगेगा।

ग्लैमरस फेस्टिव पार्टी लुक

कुर्ता स्टाइलिंग

अब इसी कुर्ती को थोड़ा ग्लैमरस बनाकर आप इसे डिनर, गरबा नाइट या किसी फेस्टिव पार्टी में भी पहन सकती हैं। इस बार कुर्ती के साथ कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टा लें और उसे कंधे पर खुला छोड़ने के बजाय एक साइड से ड्रेप करें। अगर कुर्ती सिंपल है तो सीक्विन, शिमर या जरी वाला दुपट्टा पूरे लुक को फेस्टिव बना देगा। बॉटम में साटन पैंट, फ्लेयर्ड पैंट या शिमरी पलाजो ट्राई कर सकती हैं। इससे वही कुर्ती पार्टीवेयर जैसी नजर आएगी।

इस लुक में चोकर, छोटे झुमके या सिर्फ बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स में से कोई एक चुनें। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स या साइड-पार्टेड ओपन हेयर में रखें। आंखों पर हल्का शिमरी मेकअप, ग्लोइंग बेस और लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा करें। पैरों में हील्स या मेटैलिक सैंडल पहनें।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस