रीता राय सागर
पर्ल और गोल्डन डिटेलिंग वाले ये ईयरकफ एथनिक लुक में रॉयल टच देते हैं। साड़ी, अनारकली या लहंगे के साथ इन्हें ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको हैवी और रॉयल ज्वेलरी पसंद है, तो चांदबाली स्टाइल का यह ईयरकफ लहंगे या हैवी साड़ी के साथ शानदार लगेगा।
पैसली शेप, कुंदन और पर्ल डिटेलिंग वाला यह ईयरकफ सिंपल एथनिक आउटफिट को भी स्टाइलिश बना सकता है।
ऊपर से कान को कवर करने वाला डिजाइन और नीचे लटकती पर्ल चेन इसे स्टेटमेंट लुक देती है। शादी या फेस्टिवल में इसे ट्राई कर सकती हैं।
मोर की बारीक कारीगरी और नीचे लटकते मोती इस डिजाइन को ट्रेडिशनल लुक देते हैं। ग्रीन या रेड एथनिक आउटफिट के साथ यह खूबसूरत लगेगा।
गोल्डन पीकॉक डिजाइन के साथ लगे छोटे मोती इस ईयरकफ को रॉयल लुक देते हैं। सिल्क साड़ी या ट्रेडिशनल लहंगे के साथ यह खास लगेगा।
भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है तो यह छोटा कुंदन ईयरकफ चुन सकती हैं। सूट, कुर्ती या हल्की साड़ी के साथ इसे आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।
अगर आपको थोड़ा ग्लैमरस और हटकर लुक चाहिए, तो क्रिस्टल डिटेलिंग और लंबी चेन वाला यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन है।
लाल-हरे रंग के स्टोन, मोती और कमल डिजाइन वाला यह ईयरकफ फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट है। इसे प्लेन साड़ी या सूट के साथ पहनें।
मोर की खूबसूरत आकृति वाला यह सिल्वर ईयरकफ ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जंचेगा। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पसंद है तो यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।