हेयर फॉल रोकने के कारगर घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

हेयर फॉल की समस्या से क्यों हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे आज़मा कर देखें, हैरान कर देंगे रिजल्ट्स

आजकल की लाइफस्टाइल में बाल झड़ना आम समस्या बन चुकी है। जिससे महिलाओं से लेकर पुरुष तक परेशान हैं ऐसे में आइए जानते है हेयर फॉल रोकने के कारगर घरेलू उपाय के बारे में।

सीमा कुमारी

हेयर फॉल यानि बालों का झड़ना और गंजापन, जिससे आजकल हर कोई परेशान हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बदले खान-पान और मॉर्डन जीवनशैली के चलते लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं जिस कारण बाल झड़ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते है हेयर फॉल रोकने के कारगर घरेलू उपाय के बारे में-

हेयर फॉल रोकने के कारगर घरेलू उपाय

प्याज का रस

हेयर फॉल रोकने के लिए प्याज का रस बड़ा कारगर घरेलू उपायों में से एक हैं। प्याज का रस हेयर फॉल कंट्रोल में काफी फायदेमंद है। इसलिए या तो प्याज को काटकर बालों की जड़ों तक मालिश करें या फिर उसका रस निकालकर जड़ों में लगाएं। इससे बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दरअसल प्याज बालों में collagen की मात्रा को बढ़ाता है जिससे बालों की growth होती है।

मेहंदी के साथ सरसों का तेल

आमतौर पर लोग सिर में मेंहदी चमक और रंग पाने के लिए लगाते हैं लेकिन लोग कम ही जानते हैं कि मेंहदी बालों को झड़ने से भी रोकती है। इसके लिए मेंहदी के कुछ पत्तों को सरसों के तेल में उबालें और ठंडा होने पर उस तेल से सिर की मालिश करें। इस तरीके से हफ्ते में 2-3 बार मालिश करें और कुछ ही वक्त में बालों का झड़ना रुक जाएगा।

यह भी पढ़ें-ताज़गी भरी और ख़ूबसूरत त्वचा के लिए कोरियन ब्यूटी टिप्स मानी जाती है बेहतरीन, स्किन बनेगी जवां

आंवला, रीठा और शिकाकाई

हेयर फॉल रोकने में आंवला, रीठा और शिकाकाई बाल झड़ने में रामबाण माना जाता है। आजकल बाजार में इनसे बने शैंपू भी मौजूद हैं, लेकिन उनमें केमिकल्स होने की वजह से बालों पर नुकसान दिखता है। ऐसे में घर पर ही आंवला, रीठा और शिकाकाई का मिक्सचर बनाकर बालों में लगा सकते हैं।

अंडा का इस्तेमाल

हेयर फॉल रोकने के लिए अंडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा कि,आप जानते है कि अंडे में प्रोटीन और अमीनो एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह बालों को मजबूत बनाता है और बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है। इसके लिए 20 से 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

मेथी का इस्तेमाल

मेथी बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत मददगार है। मेथी में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों का गिरना कम करता है। इसके लिए मेथी के दानों को भिगोकर उसे अच्छे से पीसकर स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी