डैंड्रफ बालों में नीम का उपाय (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: बार-बार लौट आने वाली रूसी से हैं परेशान? नीम का ये 4 नुस्खा जड़ से खत्म करेंगे डैंड्रफ

Neem Remedy For Dandruff: डैंड्रफ की समस्या कई लोगों को बार-बार परेशान करती है जिसके पीछे स्कैल्प इंफेक्शन, ड्रायनेस या गलत हेयर केयर रूटीन जैसे कारण हो सकते हैं। ऐसे में नीम को एक बेहतरीन उपाय है।

प्रीति शर्मा

Neem For Hair Care Tips: बदलता मौसम अक्सर अपने साथ डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई और बगीचे में मौजूद नीम इन सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है।

आज के प्रदूषण और बदलती जीवनशैली में बालों का झड़ना और बार-बार रूसी का लौट आना एक बड़ी चुनौती बन गया है। स्कैल्प में पोषण की कमी और इंफेक्शन की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त एंटी-डैंड्रफ शैंपू अक्सर बालों को रूखा बना देते हैं। ऐसे में आयुर्वेद की नीम हेयर थेरेपी एक स्थायी और प्राकृतिक समाधान के रूप में उभरती है।

नीम अपनी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी खूबियों के लिए जाना जाता है। यहां बालों के लिए नीम के सबसे प्रभावी उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

नीम काढ़ा हेयर रिंस

यह सबसे सरल और असरदार तरीका है। नीम की ताजी पत्तियों को पानी में तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। ठंडा होने पर इसे छान लें। बाल धोने के बाद अंत में इस पानी से सिर को धोएं। यह स्कैल्प की खुजली मिटाने और प्राकृतिक रूप से उसे साफ़ करने में मदद करता है।

नीम-नारियल तेल उपचार

अगर जड़ों में इंफेक्शन है तो नीम के पत्तों को सुखाकर नारियल तेल में पकाएं। जब पत्ते काले पड़ जाएं तो तेल छानकर रख लें। हफ्ते में दो बार इस तेल से मसाज करने से न केवल बैक्टीरिया खत्म होते हैं बल्कि बालों को जड़ों से पोषण भी मिलता है।

नीम और दही का हेयर मास्क

रूखे बालों और रूसी के लिए नीम पाउडर में दही और थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखें और फिर धो लें। दही बालों को कंडीशन करता है जबकि नीम रूसी का सफाया करता है।

नीम और मेथी का पावर पैक

भीगी हुई मेथी और नीम की पत्तियों का पेस्ट बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पैक न सिर्फ डैंड्रफ हटाता है बल्कि बालों के झड़ने को रोककर उन्हें घना और मजबूत बनाता है।

नीम का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह आंखों में न जाए क्योंकि इसकी कड़वाहट आंखों में जलन पैदा कर सकती है। नियमित इस्तेमाल से आप मात्र कुछ ही हफ्तों में चमकदार और रूसी-मुक्त बाल पा सकते हैं।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?