मर्कटासन (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

छोड़िए ! जिम जाने का चक्कर, वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करें मर्कटासन, जानिए आसान तरीका

Markatasana Benefits in Hindi: वजन को कम करने के लिए लोग जिम औऱ एक्सररसाइज का सहारा लेते है जो काफी स्तर पर सही है लेकिन कई बार वजन कम नहीं होता है। मर्कटासन का अभ्यास एक प्रभावी तरीका है।

दीपिका पाल

Markatasana For Weight Loss: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। जहां पर अनियमित जीवनशैली की वजह से पाचन गड़बड़ रहता है तो हम खानपान पर सही तरह से नहीं रहता है। वजन बढ़ने की समस्या भी इस समय सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। ऐसे में योगपद्धति मर्कटासन के अभ्यास से न केवल वजन कंट्रोल होता है, बल्कि तन और मन की कई समस्याएं छूमंतर हो जाती हैं।

यहां पर योग एक्सपर्ट द्वारा कहा जाता है कि, वजन को कम करने के लिए लोग जिम औऱ एक्सररसाइज का सहारा लेते है जो काफी स्तर पर सही है लेकिन कई बार वजन कम नहीं होता है। मर्कटासन का अभ्यास एक प्रभावी तरीका है। मर्कटासन को दिनचर्या में शामिल कर वजन आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

जानिए क्या है मर्कटासन

यहां पर मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, मर्कटासन यानि बंदर आसन के बारे में बताया गया है। अगर आप इसका नियमित अभ्यास करते है तो, वजन घटाने और चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।मर्कटासन संस्कृत में 'मर्कट' यानी बंदर से लिया गया नाम है। इस आसन में शरीर की मुद्रा बंदर जैसी हो जाती है, इसलिए इसे बंदर आसन भी कहते हैं। यह आसन आमतौर पर रीढ़ की हड्डी को मोड़कर लचीलापन बढ़ाने का काम करता है। मर्कटासन का अभ्यास पेट, कमर और जांघों की चर्बी घटाने में बहुत उपयोगी है।

जानिए मर्कटासन करने के लाभ

यहां पर मर्कटासन करने के कई लाभ होते है इसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। कहते है कि, इस योगासन के नियमित अभ्यास करने से स्पाइनल कॉलम मजबूत और फ्लेक्सिबल होती है, जिससे पीठ की विकृतियां दूर होती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले कमर दर्द और बैक पेन में भी इसके अभ्यास से आराम मिलता है। यह आसन पेट के अंगों पर दबाव डालकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या कम होती है।यह कमाल का आसन पेट और कमर की अतिरिक्त फैट कम करने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

जानिए मर्कटासन करने का तरीका

यहां पर मर्कटासन करने का तरीका बेहद आसान है। मर्कटासन अभ्यास के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों के स्तर पर फैलाएं। दाहिने घुटने को मोड़कर बाएं हाथ की ओर ले जाएं, जबकि सिर को दाहिनी तरफ घुमाएं। कुछ सेकंड रुकें और सांस सामान्य रखें। फिर दूसरी तरफ दोहराएं। रोजाना 5 से 10 बार करें।मर्कटासन न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है। इसे दिनचर्या में शामिल कर कई लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं, लेकिन कोई गंभीर बीमारी हो तो डॉक्टर या योग प्रशिक्षक से सलाह लें।

आईएएनएस के अनुसार

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल