लाइफस्टाइल

'करी पत्ता' बालों के लिए है रामबाण इलाज, जानिए कैसे?

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी

इन दिनों बालों का झड़ना, रूसी, असमय सफेद होना बेहद आम समस्याएं है। आमतौर पर, लोग महंगे शैंपू और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इसका इलाज ढूंढते रहते है। लेकिन, हमारे रसोई में ही कई ऐसी कमाल की चीजें मौजूद हैं जो बालों की इन समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। 'करी पत्ता' (curry leaf) भी उन्हीं में से एक है। करी पत्ते के इस्तेमाल से बालों की कई प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बालों की जुड़ी और किन समस्याओं में कारगर है 'करी पत्ता'।  

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते असमय बालों के सफेद होने की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। जिसे करी पत्तों के इस्तेमाल से काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके लिए सरसों और बादाम तेल की 1/4 मात्रा लें और इसमें 1/4 कप फ्रेश करी पत्ता मिलाएं। आप चाहें तो सूखे करी पत्ते को भी पाउडर की तरह इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों में रूसी की प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए करी पत्तों को दही के साथ पीस लें और इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। इसे कम से कम आधे से एक घंटे तक सिर पर लगा रहने दें। इसके बाद सिर धो लें। बालों को डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए ये एक बेहतरीन उपाय हैं। ध्यान रहे की ठंडे मौसम में ऐसा करने से सर्दी-जुकाम हो सकता है, इसलिए इस उपाय को ज्यादा ठंड में न आजमाएं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप बालों में मेहंदी लगाती हैं, तो इस मेहंदी में करी पत्ते भी मिला दें। करी पत्ता मिलाने से मेहंदी की रंगत लंबे समय तक बनी रहेगी। साथ ही बालों में कुदरती चमक भी आयेगी।

लंबे और घने बालों के लिए करी पत्ता मेथी और आंवला को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर बाद बालों को धो लें, इससे बालों की लंबाई बढ़ेगी और वे घने बनेंगे।

अगर आप झड़ते हुए बालों की समस्या से परेशान हैं और कई तरह के कॉस्मेटिक आजमाकर देख चुके हैं, तो ये बेहद आसान नुस्खा अपनाकर देखें। इसके लिए कुछ करी पत्ते लेकर उन्हें नारियल के तेल में तब तक पकाएं, जब तक वे काले न हो जाए। इसके बाद तेल को छान लें और किसी डिब्बे में भर दें। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है।  

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें