आलू का चीला (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश

Healthy Breakfast Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सिर्फ 2 कच्चे आलू से आप 10 मिनट में एक स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Breakfast Recipe: सुबह की भागदौड़ में अक्सर समझ नहीं आता कि क्या खास बनाया जाए जो झटपट तैयार भी हो जाए और सबको पसंद भी आए। अगर आप भी इडली-डोसा और पराठा खाकर ऊब चुके हैं तो कच्चे आलू से बना यह कुरकुरा चीला आपके ब्रेकफास्ट टेबल की जान बन सकता है।

भारतीय घरों में नाश्ते को लेकर हमेशा एक ही सवाल होता है आज नया क्या है? अक्सर समय की कमी के चलते हम वही पुराने विकल्प चुनते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी रेसिपी जो न केवल कम तेल में बनती है बल्कि इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट के डोसे से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं क्रिस्पी आलू चीला की।

क्यों खास है आलू चीला

आलू एक ऐसी सब्जी है जो हर किचन में हमेशा मौजूद होती है। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके लिए आपको आलू उबालने की जरूरत नहीं है। आप सीधे कच्चे आलू को कद्दूकस करके इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा मेल है जो बच्चों के टिफिन के लिए भी बेस्ट है।

जरूरी सामग्री

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 बड़े कच्चे आलू, आधा कप बेसन या चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए), बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, थोड़ा सा जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार और सेकने के लिए बहुत कम तेल।

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस (Grate) कर लें। अब इन्हें ठंडे पानी से 2-3 बार धो लें ताकि एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाए और चीला क्रिस्पी बने।

बैटर बनाना

कद्दूकस किए हुए आलू में बेसन, कटा हुआ धनिया, हरी मिर्च और सभी मसाले मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला न हो।

पकने का तरीका

एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं। अब एक बड़ा चम्मच बैटर डालकर उसे गोल फैलाएं। इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

इस गरमा-गरम आलू चीला को आप पुदीने की तीखी चटनी, नारियल की चटनी या बच्चों के पसंदीदा टोमैटो केचप के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह नाश्ता उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम मेहनत में कुछ चटपटा खाना चाहते हैं। तो कल सुबह के नाश्ते में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार को एक स्वादिष्ट सरप्राइज दें।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र