दही फोटो.एआई
लाइफस्टाइल

Chickpea To Curd: दही जमाने के लिए छोले का इस्तेमाल! वायरल रसोई हैक आजमाने से पहले जानें पूरा सच

Chhole Curd Hack: छोले से दही का जमावन तैयार करने का तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए एक वायरल किचन हैक के बारे में और इसे आजमाते समय किन बातों का ध्यान रखें।

रीता राय सागर

Chickpea Curd Starter: सोशल मीडिया पर इन दिनों छोले यानी काबुली चने से दही जमाने या दही जैसा खमीर तैयार करने का एक तरीका चर्चा में है। यह प्रयोग खासतौर पर उन लोगों का ध्यान खींच रहा है जो दूध से अलग विकल्प तलाशते हैं यानी जो लैक्टोज इंटोलरेंट है। अब सवाल यह है कि क्या छोले से तैयार किया गया मिश्रण सच में दही की तरह काम करता है और क्या इसे रोजाना इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

क्या छोले से दही का जमावन तैयार किया जा सकता है?

वायरल तरीके में भीगे हुए छोलों का इस्तेमाल किया जाता है। छोलों को कुछ घंटों या रातभर पानी में भिगोने के बाद पीसकर उनका गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जाता है, इसके बाद इसे ढककर कुछ समय के लिए रूम टेंपरेचर पर रखा जाता है।

इस दौरान प्राकृतिक रूप से मौजूद छोटे-छोटे जीवाणु फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू करते हैं। जब इसमें खट्टापन आ जाता है, तो यह तैयार माना जाता है।

फर्मेंटेशन की वजह से क्या होता है?

फर्मेंटेशन की प्रक्रिया में जीवाणु भोजन में मौजूद कुछ कार्बोहाइड्रेट और अन्य घटकों को बदलते हैं। इससे स्वाद और बनावट में बदलाव आता है। चने में मौजूद फाइबर और पौधों से मिलने वाले पोषक तत्व इसे फर्मेंटेड फूड बनाते हैं।

क्या यह दूध से बने दही जैसा ही है?

दूध से बने दही में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व अधिक होते हैं, जब कि काबुली चने से बने जमावन में पौधों से मिलने वाला प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट मिलते हैं। हालांकि इसे दही का विकल्प नहीं समझा जाना चाहिए।

क्या इसे घर पर बनाना सुरक्षित है?

घर पर किसी भी खाद्य पदार्थ को फर्मेंटेशन करते समय स्वच्छता बेहद जरूरी है। साफ बर्तन, साफ पानी और उचित तापमान का ध्यान रखना चाहिए। यदि तैयार मिश्रण में-

  • फफूंद दिखाई दे

  • असामान्य रंग आ जाए

  • बहुत तेज या सड़ी हुई गंध आए

  • बनावट असामान्य हो जाए

तो इसे बिल्कुल इस्तेमाल न करें।

क्या यह हर किसी के लिए उपयोगी है?

चने में मौजूद फाइबर और कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जिन्हें कुछ लोगों को पचाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को चना खाने के बाद गैस, ब्लोटिंग या असहजता महसूस हो सकती है। इसलिए पहली बार इसे आजमाने पर कम मात्रा से शुरुआत करें।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम

तमिलनाडु विधानसभा में अचानक गाना गाने लगीं महिला विधायक, रिएक्शन देखकर शरमा गए सीएम विजय, VIDEO वायरल

राजनीति की सफाई का सुपर फॉर्मूला, 1 साल में होगा दागी नेताओं के केस का फैसला, सुप्रीम कोर्ट में आया बड़ा सुझाव

CM विजय का मास्टरस्ट्रोक, स्वास्थ्य बीमा कवर 5 गुना बढ़ा, 7 नए मेडिकल कॉलेज और विधायकों को गाड़ियां