तरबूज (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

गर्मियों में किस समय खाना चाहिए तरबूज? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती; फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Watermelon Eating Mistakes To Avoid: गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए बेहतरीन फल माना जाता है, लेकिन इसे गलत समय पर खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।

प्रीति शर्मा

Watermelon Benefits: गर्मियों में जैसे ही पारा चढ़ता है वैसे ही शरीर को ठंडक और पोषण की तलाश रहती है। ऐसे में तरबूज एक सुपरफूड से कम नहीं है जो हाइड्रेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है लेकिन इसे खाने का गलत तरीका पाचन खराब भी कर सकता है।

गर्मी का सीजन आते ही बाजारों में हर तरफ रसीले और ताजे तरबूज मिलना आम हो जाते हैं। तरबूज केवल एक फल नहीं बल्कि गर्मियों के लिए प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है। इसे ज्येष्ठ के महीने का मुख्य फल माना जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बढ़ते तापमान के बीच शरीर के अग्नि तत्व को शांत करने में मदद करता है।

सेहत के लिए क्यों है जरूरी

तरबूज का लगभग 90 फीसदी हिस्सा पानी होता है जो इसे हाइड्रेशन का सबसे बेहतरीन स्रोत बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और विटामिन-ए न केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाने और बालों को स्वस्थ रखने में भी मददगार हैं।

वजन घटाने में सुपरफूड

यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो तरबूज आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की अधिकता के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह ओवरईटिंग की आदत को कंट्रोल करता है जिससे वेट लॉस की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

मांसपेशियों और सूजन में राहत

तरबूज में मौजूद पोटैशियम और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करते हैं। यदि आपको शरीर में सूजन या गर्मी के कारण जी घबराने की समस्या रहती है तो तरबूज का सेवन इन लक्षणों को कम करने में जादुई असर दिखाता है।

खाने का सही तरीका

बाजार में तरबूज भले ही अभी से मिलने लगे हों लेकिन बिना मौसम या बेवक्त इसका सेवन पाचन संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकता है। आयुर्वेद के अनुसार दोपहर का समय तरबूज खाने के लिए सबसे सही है।

यदि आप तरबूज का जूस पीना पसंद करते हैं तो इसमें थोड़ा पुदीना मिलाकर पिएं। ध्यान रहे जूस को छानने के बजाय फाइबर के साथ ही पिएं ताकि आपको इसका पूरा पोषण मिल सके। तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें वरना हैजा या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान