-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Identify Sweet And Red Watermelon Without Cutting Summer Tips
Summer Special: बिना काटे मीठा और लाल तरबूज पहचानने का सबसे आसान तरीका, दुकान वाले भी छुपाते हैं ये राज!
- Written By: प्रीति शर्मा
Watermelon Buying Tips: गर्मियों में तरबूज सबसे पसंदीदा फलों में से एक होता है, लेकिन बिना काटे मीठा और लाल तरबूज पहचानना आसान नहीं होता। अक्सर लोग बाहर से देखकर धोखा खा जाते हैं।

बाजार में तरबूज चुनता व्यक्ति (सौ. सोशल मीडिया)
How To Choose Sweet Watermelon: सूरज की तपिश बढ़ते ही बाजार में तरबूजों की बहार आ जाती है। लेकिन अक्सर ऊपर से हरा दिखने वाला तरबूज अंदर से सफेद या फीका निकल जाता है। अगर आप भी इस बात से परेशान रहते हैं तो ये खास ट्रिक्स आपके बड़े काम आने वाली हैं।
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज से बेहतर कुछ नहीं है। इसमें लगभग 92% पानी होता है जो चिलचिलाती धूप में ठंडक पहुंचाता है। लेकिन समस्या तब आती है जब हम बाजार से महंगा तरबूज घर लाते हैं और वह अंदर से कच्चा या फीका निकलता है। अक्सर लोग तरबूज पर कट लगवाकर चेक करते हैं लेकिन यह तरीका हमेशा सुरक्षित नहीं होता क्योंकि इससे फल जल्दी खराब हो सकता है।
पीले धब्बे की पहचान
तरबूज खरीदते समय उसके नीचे की तरफ एक धब्बा जरूर देखें। इसे ‘फील्ड स्पॉट’ कहा जाता है। अगर यह धब्बा गहरा पीला या नारंगी (Creamy Yellow) है, तो इसका मतलब है कि तरबूज बेल पर पूरी तरह पक चुका है और वह मीठा होगा। यदि यह धब्बा सफेद या हल्का हरा है, तो समझ लीजिए कि उसे वक्त से पहले तोड़ लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
Protein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
आवाज सुनें
तरबूज को अपने हाथ से हल्का थपथपाएं या ठोकें। अगर आवाज खोखली या भारी गूंज वाली आती है, तो इसका मतलब है कि फल पूरी तरह से पका हुआ और पानी से भरपूर है। अगर आवाज दबी हुई या ठोस आती है तो वह कच्चा हो सकता है।
वजन का अंदाजा लगाएं
एक ही आकार के दो तरबूज उठाएं। जो तरबूज अपने साइज के हिसाब से ज्यादा भारी महसूस हो, उसे ही खरीदें। भारी तरबूज का मतलब है कि उसमें रस की मात्रा अधिक है और वह रसीला है।
तरबूज (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- सावधान! क्या आपकी चाय का दूध भी बार-बार फट रहा है? जानें इसे रोकने का आसान तरीका
रंग और बनावट
हमेशा गहरे हरे और मैट फिनिश वाले तरबूज चुनें। बहुत ज्यादा चमकने वाले तरबूज अक्सर कच्चे होते हैं। साथ ही तरबूज पर दिखने वाली भूरी जाली यह संकेत देती है कि मधुमक्खियों ने इसके फूल को कई बार छुआ है जिसका मतलब है कि फल बहुत मीठा है।
डंठल को चेक करें
तरबूज का डंठल अगर सूखा और भूरा है तो फल पक चुका है। यदि डंठल अभी भी हरा है, तो इसका मतलब है कि उसे कच्चा ही काट लिया गया है।
इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप हर बार बाजार से सबसे बेहतरीन तरबूज चुनकर ला पाएंगे। गर्मी में इस फल को खाना आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा।
How to identify sweet and red watermelon without cutting summer tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील
Jun 24, 2026 | 09:36 PMछत्रपति संभाजीनगर: करोड़ों खर्च करने के बाद भी खत्म नही हो पा रही प्रशासन से दलालवाड़ी में जलभराव की समस्या!
Jun 24, 2026 | 09:25 PMदो महीने और जीते होते तो खुद लेते पद्मश्री; दाऊ भगवानदास रैकवार के बेटे ने राष्ट्रपति से लिया पिता का सम्मान
Jun 24, 2026 | 09:24 PMNirjala Ekadashi :निर्जला एकादशी 2026 इन चीजों का दान दिला सकता है अक्षय पुण्य, जानिए दान का सबसे शुभ समय
Jun 24, 2026 | 09:23 PMलखनऊ हादसे के बाद गोरखपुर में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्त, 16 को नोटिस; कई संचालक फरार
Jun 24, 2026 | 09:16 PMशादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Jun 24, 2026 | 09:13 PMSingrauli Municipal Corporation: राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले 2 वार्ड प्रभारी निलंबित, 10 का वेतन रोका
Jun 24, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














