चावल के पानी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बालों के लिए हेल्दी माना जाता हैं चावल का पानी, इन तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

चावल खाने के फायदों के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन क्या हम चावल लगाने के फायदों के बारे में आपने कभी जाना है। चावल के पानी का इस्तेमाल अगर हम बालों के लिए करते हैं तो इसका फायदा बालों को अच्छी तरह से मिलता है। अगर आप बालों में चावल का पानी लगाते हैं तो यह नेचुरल चमक देने का काम करता है।

दीपिका पाल

Rice Water For Hair: बालों की सेहत के लिए अच्छे खानपान का होना बेहद जरूरी होता हैं लेकिन कई बार शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते इसकी वजह बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। चावल, यह सबसे पसंदीदा खाने में से एक होता हैं इसका सेवन हम किसी ना किसी तरीके करके स्वाद लेते है। चावल खाने के फायदों के बारे में तो हम जानते हैं लेकिन क्या हम चावल लगाने के फायदों के बारे में आपने कभी जाना है। चावल के पानी का इस्तेमाल अगर हम बालों के लिए करते हैं तो इसका फायदा बालों को अच्छी तरह से मिलता है। अगर आप बालों में चावल का पानी लगाते हैं तो यह नेचुरल चमक देने का काम करता है।

दरअसल चावल के पानी में कई मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो बालों को हेल्दी बनाने का काम करते है...

बालों को हेल्दी बनाने के लिए चावल का ऐसे करें इस्तेमाल

बालों की सेहत को अच्छी रखने के लिए आपको चावल का इस्तेमाल कर तरीके से करना चाहिए। चलिए जानते हैं बालों के लिए चावल के फायदे...

1- चावल का पानी लगाएं

बालों के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए एक कप चावल लें और इसे पानी में धो लें. फिर चावल को 2-3 कप पानी में भिगो दें और इसे 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। इस चावल के पानी को निकालकर इस्तेमाल करने के लिए पहले बालों में शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धो लें. ऐसा करने से आपके बाल काफी मुलायम और चमकदार बनेंगें।

2-हेयर मास्क के रूप में करें इस्तेमाल

यहां पर बालों के लिए आप हेयर मास्क के रूप में चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके चावल के पानी का हेयर मास्क बालों में लगाने से बालों का डीप मॉइस्चराइज होता है। इसके लिए चावल के पानी का हेयर मास्क बनाने के लिए आप 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल या शहद मिलाएं. इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं और 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को आप नॉर्मल पानी से धो लें।

3-फर्मेंटेड चावल का इस्तेमाल

बालों के लिए आपको फर्मेंटेड चावल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप बालों के ph स्तर को संतुलित कर सकते हैं। इस तरह के पानी को लगाने से खराब बाल सही हो जाते है। चावल के पानी को एक बर्तन में रखें और इसे 24-48 घंटों के लिए छोड़ दें.इसे छानकर बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत