केले के छिलके लगाने के फायदे (Social Media) 
लाइफस्टाइल

गर्मियों में आपके चेहरे को बेदाग बनाता है ये केले का छिलका, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

केला खाने के अलावा इसके छिलकों (Banana Peels) का उपयोग चेहरे के लिए किया जाता है जिसे रोजाना करना चाहिए।

दीपिका पाल

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी का सीजन (Summer Season) जहां पर चल रहा है वहीं पर इस सीजन में अपनी सेहत के साथ चेहरे की रंगत पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। इस मौसम में केले का सेवन तो आप करते ही है लेकिन अगर आपने छिलके के फायदों के बारे में जाना है। यहां पर बताते चलें केले के छिलकों (Banana Peels) का उपयोग चेहरे के लिए किया जाता है जिसे रोजाना करना चाहिए।

केले के छिलके में होते है ये गुण

केले के छिलके की बात की जाए तो, इसमें प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो त्वचा को हाइड्रेट रखता तो वहीं पर आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार बनती है। केले में आपको विटामिन सी मिलता है जो आपकी त्वचा का कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से गर्मियों में त्वचा पर मुंहासें और दाग-धब्बे नहीं होते है। केले का छिलका त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। केले का छिलका एक तरह से झुर्रियों को कम करते हुए मॉइस्चराइजर के रूप में भी काम करता है।

चेहरे पर कैसे लगाएं केले का छिलका

यहां चेहरे पर केले का छिलका लगाने के फायदे होते है इसे इस्तेमाल करने के तरीके काफी आसान है।

1- केले के छिलके के अंदरूनी सफेद हिस्से को चेहरे पर लगाएं और पांच से दस मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।

2- इसके अलावा आप केले के छिलके का पेस्ट बनाकर उसमें दही या शहद मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

3- केले के छिलके के टुकड़े आंखों के नीचे 10 से 15 मिनट तक रखने से काले घेरे खत्म होने लगते हैं।

4-केले के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। केले के छिलके को हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर लगाएं। खासकर जब आप धूप से घर आएं, तो इसका यूज करें. यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग होने से बचाता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर