राइस वॉटर स्किन केयर फोटो. सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Athiya Shetty Skin Care: पिगमेंटेशन के लिए एक्ट्रेस का देसी नुस्खा, चावल के पानी से ऐसे निखारें त्वचा

Athiya Shetty Skin Hack: स्किन केयर के लिए राइस वॉटर के अनगिनत फायदे हैं। इससे पिगमेंटेशन और अनइवेन स्किन टोन में मदद मिलती है। जानिए इसे बनाने का स्पेशल तरीका।

रीता राय सागर

Rice Water for Pigmentation: बढ़ते पॉल्यूशन, धूप, धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और असमान स्किन टोन की समस्या काफी आम है। इसके लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी स्किन केयर के लिए एक बेहद आसान और घरेलू चीज का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने राइस वॉटर के इस्तेमाल के बारे में बताया।

पिगमेंटेशन के लिए राइस वॉटर का इस्तेमाल

आथिया शेट्टी ने बताया कि वह चेहरे पर राइस वॉटर का इस्तेमाल करती हैं। यह घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री है। राइस वॉटर को वे अपने चेहरे पर स्प्रे करती हैं। फिर इसे फ्रीज करके आइस क्यूब के रूप में भी इस्तेमाल करती हैं। राइस वॉटर को लंबे समय से एशियाई ब्यूटी रूटीन में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

घर पर कैसे तैयार करें राइस वॉटर?

इसके लिए थोड़े से चावल लेकर उन्हें अच्छी तरह धो लें। अब चावल को साफ पानी में कुछ समय के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी को छानकर अलग कर लें। यही पानी राइस वॉटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसे साफ कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं। आथिया के बताए तरीके के मुताबिक रोजाना इसे चेहरे पर कुछ छींटों की तरह भी चेहरे पर लगाया जाता है।

इसे फ्रीज करके भी लगा सकती हैं

राइस वॉटर को आइस ट्रे में डालकर फ्रीज भी किया जा सकता है। इसके बाद इसे चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाया जा सकता है। यदि आपकी स्किन सेसिटिव है, तो इसे सीधे चेहरे पर लगाने की बजाय सॉफ्ट कपड़े में लपेट कर चेहरे पर लगाएं।

चावल के पानी में क्या होता है

राइस वॉटर एक स्टार्च वाला पानी होता है, जो कच्चे चावल को भिगोने या धोने के बाद मिलता है। इसमें विटामिन, अमीनो एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिसकी वजह से ब्यूटी रूटीन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे कुछ दिनों तक फर्मेंट करके भी इस्तेमाल किया जाता है। फर्मेंटेड राइस वॉटर स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है।

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E व फेरुलिक एसिड जैसे तत्व फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं। इससे फाइ लाइंस और रिंकल्स भी कम होते हैं। इसके अलावा, इससे एक्जिमा या सनबर्न में भी आराम मिलता है।

बता दें कि बालों पर राइस वॉटर का बहुत अधिक इस्तेमाल करने बालों में प्रोटीन बिल्डअप हो सकता है, जिससे बाल सख्त और रूखे हो जाते हैं और बाल टूट सकते हैं।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम