हर्बल शैंपू फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Amla Reetha Shikakai Shampoo: दादी-नानी के जमाने का ये देसी शैंपू घर पर ऐसे बनाएं, बालों में आएगी नेचुरल शाइन

Homemade Shampoo: टूटते बालों से परेशान हैं, तो आंवला, रीठा और शिकाकाई से घर पर हर्बल शैंपू तैयार करें। जानें इसे बनाने के लिए सामग्री की सही माप और किस तरह करें तैयार व इस्तेमाल करने का तरीका।

रीता राय सागर

Hair Care Tips: आजकल बालों की देखभाल के लिए तरह-तरह के शैंपू इस्तेमाल किए जाते हैं, जो केमिकल से भरे होते हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने में बाल धोने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता था। आंवला, रीठा और शिकाकाई तीनों को मिलाकर घर पर लिक्विड शैंपू तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है।

आंवला, रीठा और शिकाकाई लें

आंवला, रीठा और शिकाकाई

इस देसी शैंपू को बनाने के लिए सूखा आंवला, रीठा और शिकाकाई की जरूरत होती है। तीनों चीजों को लगभग बराबर मात्रा में लिया जाता है। इसके लिए आंवला, रीठा और शिकाकाई की मात्रा बराबर में लें और इसमें 1 लीटर पानी का इस्तेमाल करें।

रातभर पानी में भिगोएं

आंवला, रीठा और शिकाकाई

आंवला, रीठा और शिकाकाई को एक बर्तन में डालकर पानी भरें और रातभर के लिए भिगोकर रख दें। इससे तीनों चीजें नरम हो जाएंगी और अगले दिन इन्हें आसानी से उबाला जा सकेगा। अगर समय कम हो तो इन्हें कुछ घंटों के लिए भी भिगोया जा सकता है।

सुबह अच्छी तरह उबालें

आंवला, रीठा और शिकाकाई

अगली सुबह इसी पानी में आंवला, रीठा और शिकाकाई को धीमी आंच पर करीब 20-30 मिनट तक उबालें। जब पानी का रंग गहरा हो जाए और सभी सामग्री नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद हाथों से सामग्री को अच्छी तरह मसलकर उसका अर्क पानी में निकाल लें।

छानकर तैयार करें शैंपू

आंवला, रीठा और शिकाकाई

अब तैयार मिश्रण को बारीक छलनी या साफ कपड़े की मदद से छान लें। इससे आंवला, रीठा और शिकाकाई के बचे हुए टुकड़े अलग हो जाएंगे और आपके पास लिक्विड शैंपू जैसा मिश्रण तैयार हो जाएगा। इसे साफ बोतल में भरकर रखें और जरूरत के अनुसार बालों को धोने में इस्तेमाल करें।

बालों में ऐसे करें इस्तेमाल

आंवला, रीठा और शिकाकाई

बालों को पानी से गीला करने के बाद तैयार मिश्रण को स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं। उंगलियों की मदद से कुछ देर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से अच्छी तरह धो लें। रीठा की वजह से इसमें झाग बनता है। शिकाकाई बालों को मुलायम बनाता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते