एलोवेरा जेल (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

क्या डल और बेजान हो गई आपकी स्किन, तो एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, मिलेगा फायदा

Aloe Vera Gel For face: अगर आप भी पार्लर के खर्चे से परेशान हो गए है और नेचुरल ग्लो पाना चाहते है तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे कम करें, स्किन को बनाएं साफ, फ्रेश बनाता है।

दीपिका पाल

Natural Skin Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत के साथ सूरत का ख्याल रख पाना दूभर हो जाता है। इस वजह से धूल और मिट्टी, कण के संपर्क में आने से चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है। इस फीकेपन से निकलने के लिए आपको हम एलोवेरा जेल के इस्तेमाल के बारे में बता रहे है। यहां पर एलोवेरा जेल चेहरे के लिए अच्छा होता है। इसके साथ आप किचन में रखी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से इसका निखार और बढ़ जाता है। अगर आप एलोवेरा के साथ एक और चीज का इस्तेमाल करते है तो चेहरा आपका निखर जाता है।

जानें चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या

यहां पर चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस जेल को लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम हो जाते है। अगर आप स्किन में किसी एलर्जी की समस्या से जूझ रहे है तो, एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगा सकते है। इस जेल में हीलिंग प्रॉपर्टीज सबसे ज्यादा होती है, जो चेहरे की रौनक को बढ़ाता है। इसे आप ऐसे ही चेहरे पर लगा सकते है।

एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं गुलाब जल

आप चेहरे के लिए एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल को मिलाकर लगा सकते है। अगर आप भी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाना चाहते है तो एलोवेरा जेल में गुलाब जल को मिक्स करके लगाएं। गुलाब जल चेहरे के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये दोनों चीजें चेहरे को फ्रेश रखती हैं। इसके लिए आप यहां पर बताई जा रही स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जो इस प्रकार है..

  • इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को कटोरी में लेना है।
  • इसमें आपको 1 या 2 चम्मच गुलाब जल को मिक्स करना है।
  • फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाना है।
  • इसे आप रात के समय चेहरे पर लगाएं।
  • सुबह उठकर इसे साफ करें। इससे आपका चेहरा साफ और फ्रेश नजर आएगा।

याद रखें ये बातें

  • अगर आप चेहरे पर किसी भी नई चीज को लगा रही हैं, तो ऐसे में पेच टेस्ट करना जरूरी है।
  • एलोवेरा जेल को लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ करें। तभी इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • अगर आप एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल मिक्स कर रही हैं, तो इसे तभी बनाएं और लगाएं। इसे स्टोर करके न रखें।
  • इस तरह से आप अपने चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए एलोवेरा जेल का गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z