यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 
ताजा खबर

UP Police सब इंस्पेक्टर के 4534 पदों पर निकली बंपर वेकेंसी, जानें कब होगी भर्ती

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में एसआई की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही एसआई की 4534 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करने वाला है।

प्रीति शर्मा

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपीएसआई भर्ती 2025 के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में दरोगा बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह सुनहरा अवसर हो सकता है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2025 में उपनिरीक्षक (SI) के 4,543 पदों एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिसमें ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इस हफ्ते एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं तो अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इस हफ्ते बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार विज्ञापन जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने 31 जुलाई को ओटीआर प्रणाली लागू की थी।

क्या होनी चाहिए योग्यता

उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत द्वारा स्थापित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। साल 2021 नोटिफिकेशन के अनुसार यूपीएसआई भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस एसआई बनने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। यूपीएसआई भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और सीना 79 सेमी होना चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए लंबाई 152 सेमी तय की गयी है।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 27900 रुपए से 104400 रुपए के वेतनमान के साथ अन्य सुविधाएं भी मिलेगी। अगर उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं तो इस प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही निर्धारित आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को दी जा रही है। जिसके अनुसार जल्द ही एसआई की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी