बाहुबली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

पर्दे पर दोबारा रिलीज होगी प्रभास की Baahubali, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर रिवील किया डेट

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के करीब एक दशक बाद, बाहुबली के मेकर्स ने फिल्म को बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज करने की घोषणा की है। वहीं एसएस राजामौली और प्रभास की यह फिल्म एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सुपरस्टार प्रभास अक्सर अपनी हिट फिल्मों को लेकर छाए रहते हैं। हालांकि, अगर उनकी सुपरहिट फिल्मों की बात हो और 'बाहुबली' का जिक्र न हो, तो ऐसा संभव नहीं। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस भव्य फ्रेंचाइजी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में नए रिकॉर्ड बनाएं।

दरअसल, 'बाहुबली: द बिगनिंग' साल 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका दूसरा पार्ट 'बाहुबली 2: द कॉन्कलूजन' 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में आया। अब इस फिल्म के रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर मेकर्स ने 'बाहुबली' को फिर से बड़े पर्दे पर लाने का ऐलान कर दिया है।

'बाहुबली 2' ने अपनी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि, साल 2023 में शाहरुख खान की 'पठान' ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया, फिर भी 'बाहुबली 2' की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

फिल्म के निर्माता शोबू यारलागड्डा ने इंस्टाग्राम पर कटप्पा (सत्यराज) द्वारा बाहुबली (प्रभास) को मारते हुए एक पोस्टर शेयर किया और "महाकाव्य के 10 साल" मनाने के लिए फिल्म की भव्य री-रिलीज़ की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि " और इस खास दिन पर, मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम इस साल अक्टूबर में @BaahubaliMovie की भारतीय और अंतरराष्ट्रीय री-रिलीज़ की योजना बना रहे हैं। यह सिर्फ़ री-रिलीज़ नहीं होगी; यह हमारे प्यारे प्रशंसकों के लिए जश्न का साल होगा! पुरानी यादें, नए खुलासे और कुछ शानदार आश्चर्यों की उम्मीद करें। बने रहें! #ReliveTheEpic! #BaahubaliReturns।"

हालांकि, अक्टूबर में रिलीज की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन सिर्फ घोषणा ने ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। एक टिप्पणी में लिखा था कि “10 साल हो गए।” दूसरे ने लिखा कि “वाह, सबसे बढ़िया।” तीसरे ने टिप्पणी कि “जब मैंने यह पोस्ट देखी, तो मैं वास्तव में नेटफ्लिक्स पर बाहुबली 2 को फिर से देख रहा था और थिएटर में बाहुबली को देखने के अपने शानदार अनुभव को याद कर रहा था। फिर से रिलीज़ के लिए शुभकामनाएं, सर।”

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत