घमौरियों से निपटने के घरेलू उपाय (सौ. सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

तपती गर्मी और चिपचिपेपन से क्या हो गए है आप परेशान, इन घरेलू नुस्खों से स्किन एलर्जी को करें कम

भीषण गर्मी के माहौल में स्किन पर घमौरियां तो वहीं पर कई स्किन एलर्जी भी हो गई है जो खुजली और जलन पैदा करती है। अगर आप भी घमौरियों की समस्या से परेशान हो गए है तो आपको घरेलू नुस्खों की जानकारी दे रहे है।

दीपिका पाल

इन दिनों तेज गर्मी का दौर चल रहा है जून में सूर्य देवता आग उगल रहे है तो वहीं पर उमस ने भी परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी के माहौल में स्किन पर घमौरियां तो वहीं पर कई स्किन एलर्जी भी हो गई है जो खुजली और जलन पैदा करती है। इस मौसम के बीच ठंडा पानी मिल जाएं या फिर शरीर को ठंडक मिलने वाली चीजें मिल जाएं तो राहत मिलती है। घमौरियां, इस मौसम मे सबसे ज्यादा व्यक्ति के शरीर पर होती रहती है। चलिए जानते हैं इन घमौरियों से निपटने के घरेलू नुस्खों के बारे में...

जानिए क्या होती है घमौरियों की समस्या

गर्मी के मौसम में घमौरियां सबसे ज्यादा समस्या बनकर खड़ी हुई है। मेडिकल की भाषा में, घमौरियों को मिलिएरिया (Miliaria) के नाम से बुलाया जाता है। जब घमौरियां बढ़ती है तो स्किन में पसीने की नलिकाएं (स्वेद ग्रंथियां) बंद हो जाती हैं और पसीना स्किन की सतह के नीचे फंस जाता है। इसका प्रभाव यह होता है कि, घमौरियां लाल छोटे-छोटे दानें निकल जाते है। इन दानों की वजह से खुजली तेज होती है जो गर्मी औऱ उमस की वजह से होती है। घमौरियां होने की वजह सिर्फ गर्मी और पसीना नहीं है, बल्कि स्किन पर बैक्टीरिया और डेड सेल्स के जमा होने से दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है।

जानिए घमौरियों से निपटने के घरेलू नुस्खों के बारे में

आपको बताते चलें कि, घमौरियों की समस्या से निपटने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते है जो फायदा दिलाता है...

1- अगर आप घमौरियों की जलन से परेशान हो गए है तो आप सबसे पहले बर्फ की सिकाई कर लें। यह आपके शरीर की गर्मी को शांत करने का काम करता है। इसके लिए एक साफ कपड़े में बर्फ के 2-3 टुकड़े लपेटकर प्रभावित क्षेत्र पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन के तापमान को कम करने का रामबाण उपाय है।

2-नीम की पत्तियां स्किन की समस्याओं को दूर करने का अचूक उपाय हमेशा से रहा है। दरअसल नीम में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घमौरियों से होने वाले इंफेक्शन को रोकते हैं। स्किन की समस्याओं को कम करने के लिए आप 15-20 नीम की पत्तियों को आधे लीटर पानी में उबालें. इस पानी को ठंडा करके प्रभावित क्षेत्र को धोएं या पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाएं राहत मिलती है।

3-एलोवेरा जेल की तासीर भी ठंडी होती है जिसके इस्तेमाल से स्किन को नमी और जलन पर ठंडक मिलती है। आप ऐलोवेरा जेल को स्किन की समस्या पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें, यह न केवल घमौरियों को कम करता है, बल्कि स्किन को मुलायम भी बनाता है।

4- घमौरियों की समस्या के लिए चंदन का उपाय भी बेहद कारगर है। आप इसके लिए चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे घमौरियों पर लगाएं. चंदन स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है। आप यहां पर 15 मिनट बाद इसे आसानी से धो सकते है। आराम मिलता है।

5- गर्मी से पनपी स्किन की समस्या को शांत करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है। गुलाब जल या ठंडे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा अगर आप 20 मिनट तक लगाने के बाद धो लेते है तो गर्मी को सोखते हुए दानों को कम करती है।

6- घमौरियों को कम करने के लिए आप गुनगुने पानी में एक कप ओटमील 20 मिनट तक भिगोएं, फिर इस पानी से नहा लें। ओटमील से स्किन की जलन कम होती है और इंफेक्शन कम होता है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार