(फाइल फोटो)  
लेटेस्ट न्यूज़

IT Raid: भोपाल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, साइंस हाउस ग्रुप के ठिकाने पर की छापेमारी

IT Raid: बताया जा रहा है कि व्यापारी को मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वालों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इनमें जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी और मोहन शर्मा शामिल हैं।

मनोज आर्या

IT Raid: राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई हुई। आयकर विभाग की एक टीम ने गौतम नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप की इमारत पर छापा मारा। खबरों के मुताबिक, अधिकारी पांच वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की यह छापेमारी मेडिकल सर्जिकल सामान के व्यापारी राजेश गुप्ता के ठिकानों पर की गई।

गौतम नगर स्थित साइंस हाउस ग्रुप की इमारत में राजेश गुप्ता का कार्यालय है। विभाग की एक टीम लालघाटी स्थित पंचवटी पार्क स्थित उनके घर भी पहुंची। (भोपाल आयकर छापा) टीम के साथ वहां भी भारी सुरक्षा बल मौजूद था।

मेडिकल उपकरण सप्लाई ठिकानों पर भी रेड

बताया जा रहा है कि व्यापारी को मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वालों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। इनमें जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी और मोहन शर्मा शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इन सभी के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एक दलाल से करीबी संबंध हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह इतनी सारी गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी देखकर वे हैरान रह गए। फिलहाल, आयकर टीम इमारत के अंदर दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापेमारी की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भोपाल में स्थित है कंपनी का मुख्यालय

जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर और मुंबई समेत देशभर में कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं।  साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय भोपाल के गौतम नगर स्थित मकान नंबर C-25 में वर्ष 1994 से संचालित हो रहा है। कंपनी मेडिकल उपकरणों की सप्लाई के साथ पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

घर के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती

यह कम्पनी साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसएचएमपीएल) के नाम पर संचालित है। वहीं, घर के बाद पुलिस बल की तैनाती है। किसी भी भी अंदर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। अभी आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि कितने टैक्स की चोरी का मामला है।

बताया जा रहा है कि भोपाल में अन्य जगहों पर भी इनसे जुड़े लोगों के यहां छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम सुबह-सुबह ही इन जगहों पर दबिश दी है। परिवार के लोगों की जब नींद खुली तो सामने आयकर विभाग की टीम खड़ी थी। सभी जगहों पर तमाम दस्तावेजों को खंगाले जा रहे हैं।

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ