मुंबई में भारी बारिश से जलभराव ( pic credit; social media) 
लेटेस्ट न्यूज़

मुंबई में मूसलाधार बारिश से IndiGo फ्लाइट्स लेट, अंधेरी सबवे बंद

Maharashtra Rain Update: मुंबई में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की स्थिती है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट्स भी लेट है।

सोनाली चावरे

मुंबई: महाराष्ट्र के कई शहरों में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते जलभराव की स्थिती देखने को मिल रही है। मुंबई में भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम और आवागमन में भारी परेशानी देखी जा रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आने-जाने में खासी मुश्किलें हो रही हैं। अंधेरी सब-वे के नीचे 4 से 5 फुट पानी भरा गया है। मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए इंडिगो की फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भरेंगी।

मूसलाधार बारिश के कारण अंधेरी सबवे बंद

वेस्टर्न मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थिति और भी खराब हो गई है। अंधेरी सबवे, जो निचले इलाके में आता है, पूरी तरह से पानी में डूब गया है। प्रशासन के अनुसार, सबवे में लगभग 4 से 5 फुट तक पानी भर चुका है, जिसके चलते इसे यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है और यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद है।

इंडिगो ने 'X' पर पोस्ट कर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी 

तेज बारिश का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। एएनआई के मुताबिक, प्रमुख विमान सेवा कंपनी IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि मुंबई में हो रही भारी बारिश की वजह से फ्लाइट शेड्यूल में अस्थायी बाधाएं आ रही हैं। कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने फ्लाइट की स्थिति ऐप पर जांच लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय के साथ यात्रा करें।

समुद्री तटों से दूर रहे लोग

मुंबई पुलिस ने भी बारिश को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है। मुंबई शहर और उपनगरों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए नागरिकों से अनुरोध है कि वे समुद्री तटों और निचले इलाकों में जाने से बचें। हमारी टीम सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए तैयार है। किसी भी तरह की परेशानी होनी पर लोग 100, 112 या 103 नंबर पर संपर्क कर सकते है। पुलिस मदद के लिए 24 घंटे तैयार है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें