हरमनप्रीत कौर और नश्रा संधू (फोटो-सोशल मीडिया) 
ताजा खबर

Video: आंख दिखाती है...पाकिस्तानी खिलाड़ी ने घूरा तो भारतीय कप्तान ने गाली से दिया करारा जवाब

Harmanpreet Kaur's Reaction: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो पाकिस्तानी खिलाड़ी को गाली देते दिख रही हैं।

उज्जवल सिन्हा

Harmanpreet Kaur's Reaction: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस दौरान पाकिस्तानी स्पिनर नश्रा संधू ने जब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को घूरकर देखा, तो हरमन ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया।

यह घटना पहली पारी के 22वें ओवर की आखिरी गेंद के बाद हुई। उस वक्त हरमनप्रीत 21 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रही थीं। 22वें ओवर की आखिरी गेंद को हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाज की तरफ हल्के हाथों से खेला। जिसके बाद संधू ने ऐसे घूरकर देखा कि हरमनप्रीत खुद को गाली देने से नहीं रोक पाई। जिसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर भी होने लगा।

यहां देखें वीडियो...

रविवार, 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और 34 गेंदों पर 19 रन बनाए। उन्होंने दो चौकों की मदद से हरलीन देओल (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की।

मुकाबले का हाल

पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। भारत के लिए प्रतिका रावल ने 31, स्मृति मंधाना ने 23, हरलीन देओल ने 46, हरमनप्रीत कौर ने 19, जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25, स्नेह राणा ने 20 और ऋचा घोष ने नाबाद 35 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के लिए डायना बेग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा सादिया इकबाल ने 2, फातिमा सना ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम 159 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सिदरा अमीन ने बनाए। सिदरा अमीन ने 81 रनों की पारी खेली। उसके अलावा नतालिया परवेज ने 33 और सिद्रा नवाज ने 14 रन बनाए। इन तीन बैटरों के अलावा कोई बैटर दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने 3, दीप्ति शर्मा ने 3 और स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए। भारत ने इस मुकाबले को 88 रनों से जीतकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट