कफ से राहत पाने के घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

कफ और बलगम से हैं बड़े परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दे सकते हैं फौरी राहत

health tips: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और कफ जमना एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते है। ऐसे में आइए जानते है कफ से राहत पाने के घरेलू नुस्खे के बारे में-

सीमा कुमारी

cough remedies at home: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और कफ जमना एक आम समस्या है, लेकिन अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसलिए घरेलू नुस्खे तुरंत और सुरक्षित राहत देने के लिए सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं।

ये नुस्खे न सिर्फ कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं, बल्कि गले को आराम और सूजन से राहत भी देते है। ऐसे में आइए जानते है कफ से राहत पाने के घरेलू नुस्खे के बारे में-

कफ से राहत पाने के लिए अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

  • करें अदरक और शहद का सेवन

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कफ से राहत पाने के लिए अदरक और शहद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। बता दें, अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन कम करते हैं, जबकि शहद गले को कोटिंग देकर कफ को ढीला करता है। एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार लें।

  • करें गुनगुने पानी से गरारे

सर्दी-खांसी और कफ से राहत पाने के लिए अदरक और शहद के सेवन अलावा गुनगुने पानी से गरारे करना भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की खराश और कफ दोनों से राहत मिलती है। यह कफ को ढीला करने और बैक्टीरिया को खत्म करने का आसान तरीका है।

  • भाप लेना

आपको बता दें, सर्दी -खांसी और कफ से राहत पाने के लिए गर्म पानी की भाप में पुदीना या अजवाइन डालकर 5 मिनट तक सांस लें। इससे गले और नाक में जमा कफ पिघलकर बाहर निकलने लगता है और सांस लेने में भी आसानी होती है।

  • करें तुलसी और अदरक की चाय

सर्दी-खांसी और कफ से राहत पाने के लिए गर्म पानी की भाप के अलावा तुलसी और अदरक की चाय पी सकते है। ये दोनों ही गले के लिए औषधि का काम करते हैं। पानी में तुलसी की पत्तियां और अदरक उबालकर चाय बनाएं और गुनगुना पीएं, इससे कफ जल्दी साफ हो जाता है।

  • करें नींबू और गर्म पानी का सेवन

गले की खराश और कफ से राहत पाने के लिए नींबू और गर्म पानी का सेवन कर सकते है। नींबू में मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करता है और गले में जमी बलगम को निकालने में मदद करता है। इसका सेवन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है।

  • करें हल्दी वाला का सेवन

आपको बता दें, दूध हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण होते हैं जो गले के इंफेक्शन और कफ को कम करने में मदद करते है। रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। इससे काफी हद तक आराम मिल सकता है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच