जंगल में मासूम हिरण की जान बचाता हाथी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
लेटेस्ट न्यूज़

डूबते हिरण के बच्चे की हाथी ने बचाई जान, सूंड़ से लपेट गजराज ने किया ऐसा कारनामा जो उड़ेगा देगा होश!

Viral Video: एक छोटे से हिरण के बच्चे की जान जंगल के गजराज राजा हाथी ने बचाई है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे जितनी बार भी देखा जाए कम है। जानवरों के अंदर की रहमदिली वाकई काबिलेतारीफ है।

गीतांजली शर्मा

An elephant saved the life of a deer's baby: यह सच है कि एक बेहतर इंसान दूसरे बेहतर इंसान की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। पर अभी पिछले दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक हाथी मासूम हिरण के बच्चे को बचाता हुआ नजर आ रहा है। हाथी और हिरण का यह प्यारा वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख ऐसा लगता है मानो स्वयं भगवान गणेश मासूम हिरण की मदद के लिए साक्षात दर्शन दे चुके हैं।

जानवरों में एक-दूसरे की सहायता को लेकर ऐसी भावना, यह वायरल वीडियो इसका एक जीता जागता उदाहरण पेश कर रहा। ऐसे में इंसान अगर यह सोचता है कि दूसरे की मदद करने की भावना सिर्फ इंसानों के अंदर होती है, तो यह सिर्फ उसकी गलतफहमी है।

सूंड़ की मदद से बचाई मासूम हिरण की जान

हाथी के कोमल भावनाओं की अभिव्यक्ति करता यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में बड़ी आसानी से देखा जा सकता है कि पानी में डूबते हिरण के बच्चे को हाथी अपनी सूंड़ की सहायता से बाहर निकाल कर उसे जीवनदान देता है। इस छोटे से वीडियो से हमें सीख मिलती है कि जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा हमारा एकमात्र कत्वर्य। जब आप इस खूबसूरत वीडियो को देखेंगे, तो आपको एहसास होगा कि किस तरह जंगल में रहने वाले जानवर एक साथ रहते हैं और मुसीबत में एक दूसरे की मदद भी करते हैं।

किसी चिड़ियाघर का है यह वायरल वीडियो

यह किसी एनिमल जू का वायरल वीडियो है। इस वीडियो में एक हाथी पानी में डूब रहे हिरण के बच्चे की सींग पकड़कर उसे पानी निकालता है। वीडियो में दूसरे हिरण भी नजर आ रहे हैं और पीछे से बच्चों का शोर भी सुनाई दे रहा है। ये सारे बच्चे मासूम हिरण को पानी में डूबता देख चिल्ला रहे हैं।

ऐसे समय में हाथी हिरण के बच्चे के लिए भगवान बन जाता है और उसे बहुत ही आसानी से उसका सींग पकड़कर पानी से निकाल देता है। जंगल में जानवर इसी तरह एक-दूसरे की सहायता कर रहते हैं। वे शिकार तभी करते हैं जब उन्हें बहुत तेज की भूख लगी हो और भूख पर उनका नियंत्रण न बचा हो।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए