मासूम हाथी के बच्चे ने जीता सबका दिल, पानी में मस्ती करता दिखा, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Cute Baby Elephant: विश्व हाथी दिवस पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी का बच्चा अपने मां की निगरानी में पानी के अंदर खेलता नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।
हाथी के पानी में मस्ती करती फोटो सोशल मीडिया में वायरल
पानी में मस्ती करते हाथी की फोटो सोशल मीडिया में हुई वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Elephant Day: हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इस बार यह दिन विशेष रुप से खास रहा। इस विशेष मौके पर पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने एक प्यारा सा वीडियो अपने सोशल साइट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक नन्हा हाथी अपनी मां की निगरानी में बहते पानी की धारा में मस्ती करता नजर आ रहा है। मासूम हाथी अपनी मां के साथ एक नहर में उतरता है और फिर ठंडे पानी में छप-छप करता लोट-पोट कर हंसता-खेलता दिख रहा है।

इस वायरल वीडियो पर सुशांत नंदा ने कैप्शन डालते हुए लिखा कि "कदम दर कदम—एक सूंड से दूसरी सूंड तक, यह प्यारा सा बच्चा अपनी मां की निगरानी में पानी के जादू की खोज करता है। वाकई इस नन्हे बच्चे के लिए पानी की हर बूंद उम्मीद की एक नई बूंद है। जीवन का यह पल कभी न समाप्त न हो। ऐसी ही एक सकारात्मक कामना हर प्यारे जंगल पशु- पक्षियों के लिए, #WorldElephantDay"

क्यूट हाथी की मासूम हरकतों ने जीता सबका दिल

वन्य अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया हाथी के बच्चे का यह वीडियो वाकई लाजबाव है। इसे जितनी बार देखा जाए, उतनी बार और देखने का मन होता है। यह वीडियो तेजी से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। वीडियो को शेयर करने के कुछ ही घंटे बाद करीब 6 हजार से ज्यादा लोग इसे देख चुके थे। साथ ही सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया था। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर प्यार भरे कमेंट लगातार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हाथी का यह प्यारा बच्चा बहुत क्यूट है। दूसरे यूजर ने लिखा- कितना खूबसूरत नज़ारा है। काश ये नजारा कभी खत्म ना हो।

वन्यजीव का संरक्षण विश्व हाथी दिवस मनाने का एकमात्र मकसद

हर साल विश्व हाथी दिवस, 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस विशेष रुप से पर्यावरण जीवों के समक्ष आने वाले संरक्षण, चुनौतियों के बारे में जागरूकता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिन जीवों की आबादी, आवास की कमी, अवैध शिकार और मानव-वन्यजीव संघर्षों के कारण खतरे में हैं, उन सारी कमियों पर बारीकी से काम करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण व हाथी दिवस मनाया जाता रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com