सुरक्षा बलों ने चीनी ग्रेनेड और गोला-बारूद किए बरामद (Image- X-@BSF_Kashmir) 
लेटेस्ट न्यूज़

गुफा के अंदर आतंकी ठिकाना, चीनी हथियार और गोला बारूद, सेना ने नाकाम की नापाक साजिश

Kupwara Anti-Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास कलारूस में एक आतंकरोधी अभियान चलाया।

अर्पित शुक्ला

Indian Army News: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान, बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के कालारूस में संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की, जहां एक पथरीली गुफा में छिपे आतंकी ठिकाने का पता लगाया गया, जहां से ग्रेनेड, पिस्तौल के साथ गोला-बारूद बरामद किया गया है। बीएसएफ ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

कश्मीर फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आधिकारिक एक्स हैंडल से सोमवार को एक पोस्ट शेयर कर कालारूस में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

गुफा में छिपा आतंकी ठिकाना

बता दें कि बीएसएफ ने एक्स पर फोटो शेयर कर बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कालारूस में तीन दिन के संयुक्त अभियान में बीएसएफ, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 4 अगस्त को एक पथरीली गुफा में छिपा आतंकी ठिकाना खोज निकाला। सुरक्षाबलों ने वहां से 12 चीनी ग्रेनेड, एक चीनी पिस्तौल के साथ गोला-बारूद, केनवुड रेडियो सेट, उर्दू में लिखी आईईडी बनाने की किताब और आग जलाने वाली छड़ें बरामद की हैं।

आतंकियों की खतरनाक साजिश को नाकाम

इस मामले में बीएसएफ ने अपने बयान में कहा, "इस संयुक्त कार्रवाई से आतंकियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया गया है, जहां से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है।" बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कुलगाम जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अखल जंगल इलाके में रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया

सेना, सीआरपीएफ, और जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित संयुक्त बलों ने सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) के तहत का दायरा बढ़ा दिया है। इस अभियान में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसके अलावा, चार जवानों को भी चोटें आई हैं। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने तीन खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। ये आतंकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

Explainer: क्या है पीएम केयर्स फंड? महज 6 सालों में कैसे जमा हुए हजारों करोड़, अब क्यों उठ रहे हैं सवाल?

DUSU Election 2026: 600 CCTV से सख्त निगरानी, प्रिंटेड पोस्टर और शराब पर रोक; नियम तोड़ने पर रद्द होगा नामांकन

छात्र आंदोलन में पुलिसिया बर्बरता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, कौन-कौन शामिल?