केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन का आरोप, 'तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं'

Union Minister Lalan Singh News : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं।
Union Minister Lalan Singh News : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Union Minister Rajiv Ranjan's Statement: राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव में फर्जीवाड़ा चाहते हैं और उनके इस फर्जीवाड़े को पूरे देश ने देखा है।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि, 'तेजस्वी यादव फर्जीवाड़ा चाहते हैं और देश ने ये देखा है। वे गलत मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर अपना नाम खोज रहे हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें सही मतदाता पहचान पत्र संख्या बताई है। अब तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि सही ईपिक नंबर की जांच हो सके। लोकतंत्र जनता के डर से चलता है, जिसे उन्होंने खो दिया है।'

'लोकतंत्र लोकलाज से चलता है'

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आगे कहा, 'जहां भी फर्जी मतदाता होंगे, वहां ऐसा ही होगा। उन्हें बस अवैध मतदाता चाहिए, चुनाव आयोग इसकी इजाजत नहीं दे सकता। दुनिया में कौन सा ऐसा देश है, जो ये कहता हो कि अगर कोई उस देश का नागरिक नहीं है तो वह भी वोट डाल सकता है। हर देश कहता है कि मेरे देश का नागरिक ही यहां का मतदाता होगा। चुनाव आयोग यही कह रहा है कि अगर आप इस देश के नागरिक हैं तो इसका प्रमाण दीजिए। उन्होंने इसके लिए 11 विकल्प भी दिए हैं। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है और इन्होंने ये खो दिया है।'

तेजस्वी ने मतदाता सूची से नाम कटने का किया था दावा

बता दें कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से उनका नाम गायब है। तेजस्वी यादव के दावे पर इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने रविवार को जवाब दिया। उन्होंने ईपिक नंबर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि तेजस्वी का नाम 181-दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 204 की मतदाता सूची में क्रम संख्या 416 पर दर्ज है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com