23 राशिफल 2025 (सौ. डिजाइन फोटो) 
लेटेस्ट न्यूज़

आज का राशिफल-23 अक्टूबर 2025: इन राशियों के लिए भाई दूज रहेगी शुभ, ये राशियां रहे सतर्क

Aaj ka rashifal today- आज गुरूवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है।

सीमा कुमारी

Today Horoscope- 23 October 2025: आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इसके साथ आज भाई दूज भी मनाई जा रही है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

विशेष श्रम एवं प्रयास से कार्य में सामान्य सफलता मिलेगी, विवादों को न बढ़ायें, प्रतिष्ठा मिलेगी, अनावश्यक व्ययभार बढ़ सकता है।

वृषभ-

नई जिम्मेदारी आने से चिंतित हो सकते हैं, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, शोध कार्य में शुभ समाचार मिलेगा, सुखशांति बनी रहेगी।

मिथुन-

उच्च अध्ययन में अच्छी सफलता के योग हैं, व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी, नौकरी संबंधी प्रयासों में सफलता, राजकीय सहयोग बनेगा।

कर्क-

कार्यस्थल पर विवाद की संभावना, सत्संग से मानसिक प्रसन्नता एवं शांति रहेगी, अचानक कोई सुखद एवं लाभदायक सूचना मिलेगी, प्रवास का योग प्रबल है।

सिंह-

कानूनी मामले सुलझेंगे, बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी, अचानक लाभ हो सकता है, शारीरिक शिथिलता दूर होगी।

कन्या-

समय के साथ तौर तरीके में बदलाव कर लें, मेलजोल बढ़ेगा, व्यवसायिक कामकाज की अधिकता रह सकती है, मनोरंजन के साधन बनेंगे।

तुला-

परिचितों को जानबूझकर नाराज न करें, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, कार्य की अधिकता से मानसिक पीड़ा होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा।

वृश्चिक-

ले देकर कार्य कराने की योजना सफल रहेगी, संतान के कारण भावनात्मक कष्ट होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा, मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

धनु-

लोग दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह लेना उपयोगी सिद्ध होगा।

मकर-

नया घर खरीदने का मन बनेगा, साहसिक प्रयत्न से अभीष्ट कार्यो की प्राप्ति होगी, बने बनाये कार्यो में व्यवधान आ सकता है, नवीन कार्यो की रूपरेखा बनेगी।

कुम्भ-

युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, आकस्मिक खर्च होगा, कामकाज पूरा होगा, नये कार्य बनने का योग है।

मीन-

समय पर सोचे कार्य बनने का योग है, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन आदि में व्यय होगा, मानसिक संतोष बना रहेगा।

आज जन्म लिये बालक का फल-

आज जन्म लिया बालक हंसमुख, मिलनसार, चंचल तथा व्यवहारकुशल होगा, जन्म स्थान से दूर रहकर अपना भाग्योदय करेगा, माता पिता का भक्त होगा, दूर दराज की यात्रा अधिक पसंद करेगा, तेजस्वी और निडर होगा। सर्विस करना पसंद करेगा।

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल द्वितीया को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, सन् मैथी के भाव में सामान्य घट-बढ़ रहेगी, मोठ, मसूर बाजरा, मक्का, मॅूगफली, गुड़ तेल, घी, के भाव में तेजी रहेगी, भाग्यांक 2563 है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी