देवेंद्र नाथ महतो सौजन्य-एक्स
झारखंड

30 दिन की मेहनत पर पानी में फेरने की साजिश! अस्पताल से देवेंद्र नाथ महतो का बड़ा बयान, एकजुट रहकर बचाएं आंदोलन

Ranchi Students Protest: रांची के एक अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक वीडियो जारी कर छात्रों को उनके चल रहे विरोध-प्रदर्शन को पटरी से उतारने की कोशिशों के खिलाफ आगाह किया।

प्रिया जैस

Devendra Nath Mahto Video: झारखंड में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी है। रांची में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों की एकजुटता कमजोर होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर छात्रों से मजबूती के साथ खड़े रहने की अपील की है। तो वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे अन्य छात्रों की तबीयत भी बिगड़ती जा रही है।

रांची में अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो जारी कर कहा, आंदोलन की दिशा भटकाने की कोशिशें हो रही हैं। इस आंदोलन की वजह से आज एक जांच समिति बनाई गई है। सरकार हमारी बातें सकारात्मक रूप से सुन भी रही है, लेकिन पूरा न्याय अभी बाकी है। मेरे आंदोलन के शुरू होने के लगभग 29-30 दिन बाद, कुछ लोग इस आंदोलन को खत्म करना चाहते हैं। सही समय आने पर मैं सब कुछ उजागर करूंगा।

आंदोलन को बचाने की अपील

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि मैं मासूम छात्रों से अपील करता हूं कि वे इस आंदोलन को भटकने न दें। हालात चाहे जैसे भी हों, आंदोलन को बचाए रखें और एकजुट रहें।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की बिगड़ी तबीयत

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन पर भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने कहा, "आज मेरी भूख हड़ताल का 12वां दिन है और विरोध-प्रदर्शन का 21वां दिन। आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मेरा ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है और ब्लड प्रेशर भी ज्यादा है। स्वास्थ्य कर्मियों ने मुझे अस्पताल जाने की सलाह दी है, लेकिन मैंने मना कर दिया है। ऐसी संभावना है कि आज सरकार से बातचीत के लिए एक टीम जाएगी।

प्रेम नायक ने कहा कि बातचीत चल रही है और हमारी तरफ से एक टीम बातचीत के लिए जा सकती है। मंत्रियों के साथ बातचीत हो रही है। जयराम कुमार महतो बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं और आज शाम को बातचीत हो सकती है। दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और हममें से पांच लोगों का एक समूह अपनी बात रखने के लिए जाएगा। हम अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं- JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं को रद्द करना, CBI जांच और कड़े कानून बनाना। हम इन तीन मांगों पर मजबूती से कायम हैं।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की माफी मांगे

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन में शामिल झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बयानों पर छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "हम प्रतिनिधिमंडल के हर सदस्य का एडमिट कार्ड दिखा सकते हैं। बिना जांच-पड़ताल या ठीक से सोचे-समझे ऐसे बयान देना पूरी तरह गलत है। उन्हें हम सभी छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।"

15 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन

उन्होंने आगे कहा, "यह अनिश्चितकालीन विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती। चूंकि कल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस है, इसलिए हमने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इस मार्च में शामिल होने के लिए झारखंड के सभी जिलों से छात्र यहां आएंगे।"

आपको बता दें, कि सोशल मीडिया पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक बयान में कहा था कि सरकार के साथ बातचीत के लिए हमारे प्रतिनिधिमंडल में जो लोग गए थे, उनमें से कोई भी छात्र नहीं था।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

भारत को चाहिए दूसरा स्वतंत्रता संग्राम, सोनम वांगचुक की चेतावनी ने बढ़ाई नेताओं की धड़कनें! जनता से मांगी मदद

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा