मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

Devendra Nath Mahto: झारखंड में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के चलते छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आंदोलन स्थल जाने की अनुमति देने की डॉक्टर्स से अपील की है।
jpsc-jssc protest devendra nath mahto appeal
देवेंद्र नाथ महतोसौजन्य-एक्स
Updated on

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर का आज 20वां दिन है। आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सदर अस्पताल प्रशासन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने सिविल सर्जन को आवेदन देकर कहा कि अस्पताल में उपचार के बावजूद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी है।

महतो ने अपने आवेदन में कहा कि वह 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद एम्बुलेंस से सदर अस्पताल लाए गए थे और फिलहाल उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रहते हुए भी उनका आंदोलन और भूख हड़ताल जारी है।

आंदोलन से दूर रहना मानसिक पीड़ा

उन्होंने कहा कि झारखंड के हजारों छात्र और युवा अपने भविष्य, अधिकार और न्याय के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह कर रहे हैं। ऐसे समय में आंदोलन स्थल से दूर रहना उनके लिए मानसिक रूप से पीड़ादायक है।

डॉक्टर्स से की छुट्टी की मांग

महतो ने कहा, ‘मेरा शरीर अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन मेरी आत्मा और संकल्प उन छात्र-छात्राओं के बीच है, जो अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’ उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से मानवीय आधार पर उन्हें आंदोलन स्थल जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। उन्होंने आवेदन में भरोसा दिलाया कि आंदोलन स्थल जाने की अनुमति मिलने पर वह चिकित्सकों की ओर से दिए गए सभी आवश्यक निर्देशों और सावधानियों का पालन करेंगे।

महतो ने कहा कि JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका ‘भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान’ पांच जुलाई से जारी है। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक उन्हें ‘संपूर्ण न्याय’ नहीं मिल जाता।

आंदोलन पर बैठे छात्रों की हुई मेडिकल जांच

JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल0 12वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की जांच की गई। सदर अस्पताल के डॉक्टर एस. के. झा सदर अस्पताल ने बताया, "सभी की स्थिति स्थिर है। हमने जो भी मेडिकल जांच की, उनमें सब कुछ सामान्य पाया गया, इसलिए कोई नई शिकायत नहीं है। हालत स्थिर है। कुछ लोगों को बुखार है। संभावना है कि यह कोई आम वायरल समस्या है। सभी को दवा दे दी गई है।"

jpsc-jssc protest devendra nath mahto appeal
झारखंड-पंजाब क्यों नहीं गए राहुल गांधी? छात्र आंदोलन पर विपक्ष के दोहरे रवैये पर भड़के ओपी राजभर

10 अगस्त को विधानसभा का किया थे घेराव

बता दें कि 10 अगस्त को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था तथा बाद में लाठीचार्ज भी हुआ था। महतो समेत कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई थी। इसके बाद महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com