वाइन शॉप में अचानक घुस बंदरिया ने शराब की एक बोतल उठाई और शराब पी गई सोर्स-सोशल मीडिया
झारखंड

शराब की शौकीन निकली बंदरिया! पहले सेल्समैन को काटा, फिर बोतल खोलकर हुई टुन, VIDEO हुआ वायरल

Ranchi Wine Shop Monkey Incident: रांची के ओरमांझी में एक बंदरिया वाइन शॉप में घुस गई। उसने शराब की बोतल से शराब पी और वहीं सो गई। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

करुणा नंद शाहवाल

Ranchi Monkey Drinks Alcohol: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी इलाके से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को ब्लॉक चौक स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया घुस आई, जिसने दुकान के अंदर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। जब दुकानदार ने उसे भगाने की कोशिश की तो बंदरिया ने उसे काट लिया, जिसके डर से दुकानदार बाहर भाग खड़ा हुआ।

दुकान पर कब्जा जमाने के बाद बंदरिया ने वहां रखी शराब की एक बोतल उठाई और शराब पी गई। शराब के नशे में धुत होकर बंदरिया दुकान के अंदर ही आराम से सो गई। इस अनोखी घटना की खबर आग की तरह फैलते ही वाइन शॉप के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर बंदरिया को सुरक्षित बाहर निकाला।

शराब की दुकान में घुसी बंदरिया

बताया जा रहा है कि एक बंदरिया अचानक वाइन शॉप के अंदर पहुंच गई। उसे देखकर दुकान में मौजूद लोग हैरान रह गए। दुकानदार ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो बंदरिया ने कथित तौर पर उसे काट लिया, जिसके बाद लोग दुकान से बाहर निकल गए। इसके बाद बंदरिया ने शराब की दुकान में रखी शराब की एक बोतल पी ली और वहीं पर लेटकर सो गई।

बंदरिया को देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

बंदरिया के शराब पीकर दुकान में सोने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोग इस अजीबोगरीब घटना को देखने के लिए दुकान के आसपास जमा हो गए। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

बंदरिया के दुकान के अंदर सोने की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम मौके पर पहुंची और बंदरिया को सुरक्षित तरीके से दुकान से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

टीम का उद्देश्य उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था। घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे