प्रेम मार्डी, SDPO अनुभव भारद्वाज सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
झारखंड

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

Gamharia Police Station Rape Case: झारखंड के गम्हरिया थाने में महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में 15 पुलिसकर्मी निलंबित और तीन गिरफ्तार हुए हैं। SIT मामले की जांच कर रही है।

प्रिया जैस

Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला से बड़ा मामला सामने आया है। गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में, पुलिस अधीक्षक (SP) ने 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच के दौरान, आरोपी नीरज लकड़ा जो गम्हरिया थाने में वायरलेस ऑपरेटर है उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की आगे जांच की। इसके परिणामस्वरूप, गम्हरिया थाने से सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार साहू और कांस्टेबल संतोष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच अभी भी जारी है।

ST मोर्चा ने खोला मोर्चा

ST मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी ने घटना को गंभीरता से लिया। इस घटना के खिलाफ उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही पीड़िता से जुड़े सबूत जुटाने में मदद करने के लिए फिर से पुलिस स्टेशन परिसर पहुंचे।

झारखंड सरकार पर उठे सवाल

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी ने कहा हम पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़े हैं और उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। झारखंड सरकार से सवाल उठाते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि यहां की DGP खुद एक महिला हैं फिर, जब पुलिस बल की कमान एक महिला के हाथ में है, तो पुलिस स्टेशन के अंदर एक महिला के साथ ऐसा अत्याचार कैसे हो सकता है?

इसके अलावा, ऐसा लगता है कि CCTV कवरेज या तो नाकाफी है या फिर है ही नहीं। महिला पुलिसकर्मियों की गैर-मौजूदगी झारखंड में पुलिस प्रशासन की पूरी तरह से विफलता को दर्शाती है। यहां महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।

पीड़ित महिला ने दर्ज कराई शिकायत

सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज ने बताया, 31 अक्टूबर को एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम बनाई गई।

SDPO अनुभव भारद्वाज ने दी जानकारी

झारखंड पुलिस में SDPO अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का चरणबद्ध तरीके से पालन किया गया है। इसके अलावा, इस मामले की जांच चल रही है, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चार आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप एक वायरलेस ऑपरेटर पर लगाए गए हैं।

आपको बताते चलें, कि सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाने में 20 वर्षीय महिला ने 29 अक्टूबर की रात पुलिस परिसर में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला की लिखित शिकायत पर 31 अक्टूबर को केस दर्ज हुआ।

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?