झारखंड में 25 जिंदगियां पानी में डूबीं (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया) 
झारखंड

छठ पर्व पर अर्घ्य के दौरान पसरा मातम! झारखंड में 25 जिंदगियां पानी में डूबीं, कई घरों के चिराग बुझे

महापर्व छठ Jharkhand समेत कई राज्यों में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, आस्था के इस पावन पर्व को लोगों ने खूब हर्षोउल्लास के साथ मनाया। वहीं इस उल्लास को तमाम राज्यों हुई अनहोनी ने किरकिरा कर दिया।

सौरभ शर्मा

Chhath Puja Tragedy in Jharkhand: लोक आस्था का महापर्व छठ झारखंड समेत कई राज्यों में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सूरज को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर भारी भीड़ जुटी। लेकिन इस पावन अवसर पर कई घरों में हमेशा के लिए मातम पसर गया। सोमवार और मंगलवार को पूजा के दौरान हुए अलग-अलग हादसों ने इन खुशियों को गम में बदल दिया। अकेले झारखंड में ही बच्चों समेत 25 लोगों की जलाशयों में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

यह दर्दनाक मंजर सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रहा। मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी राज्य बिहार में भी छठ के दौरान 83 लोगों की मौत की सूचना है। झारखंड की बात करें तो यहां के कई जिलों में घाटों पर कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा सात मौतें गिरिडीह जिले में दर्ज की गईं। इसके बाद हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4 लोगों की जान चली गई। जमशेदपुर के चांडिल में तीन, जबकि कोडरमा और देवघर में दो-दो लोगों की डूबने से मौत हुई।

कहीं बहनें डूबीं, कहीं बच्चियां

हजारीबाग के कटकमसांडी में हुआ हादसा सबसे दर्दनाक रहा, जहां तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया। इसी तरह सिमडेगा के बानो में भी चार बच्चियों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया, वे सभी पूजा के लिए घाट पर गई थीं। चतरा जिले से भी दो मौतों की खबर आई, पहली दानरो नदी छठ घाट पर एक किशोर की जान चली गई, वहीं प्रतापपुर में पूजा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति डूब गया। कोडरमा में भी 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनके अलावा गढ़वा और रांची में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

गिरिडीह में बिछ गईं लाशें

झारखंड में सबसे ज्यादा 7 मौतें गिरिडीह जिले में हुईं, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां के जमुआ प्रखंड के धीरोसिंगा के रहने वाले दिलीप राय की डूबने से जान चली गई। वहीं, नवडीहा ओपी के परांचीडीह की अंशु कुमारी भी छठ के दौरान काल के गाल में समा गईं। धनवार के चितरडीह के नंदलाल साव और दशरोडीह के धीरज कुमार की मौत ने भी उनके परिवारों की छठ की सारी खुशियां छीन लीं। इसके अलावा, बिरनी के पिपराडीह गांव में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जिले में अन्य जगहों से भी डूबकर मौत की सूचनाएं मिली हैं, जिससे महापर्व का उल्लास मातम में बदल गया।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा