ट्रेन और ट्रक का एक्सीडेंट वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
झारखंड

खुली आंखों से देखी मौत: क्रॉसिंग से गुजर रहा था ट्रक...तभी ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया भयावह VIDEO

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला छोड़ दिया गया, जिससे एक ट्रक वहां से गुजर गया और ट्रेन ट्रक से टकरा गई।

अभिषेक सिंह

Jasidih Train Accident Video: झारखंड के देवघर में लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। लापरवाही यह थी कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुला छोड़ दिया गया, जिससे एक ट्रक ट्रेन के आने से ठीक पहले वहां से गुजर गया। ट्रेन ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह देवघर के नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। ट्रेन गोरखपुर से आसनसोल जा रही थी। जब ट्रक वहां से गुज़रा तो क्रॉसिंग का गेट खुला था और ट्रेन उससे टकरा गई। टक्कर से ट्रक बेकाबू हो गया और पास में खड़े दूसरे वाहनों से टकरा गया।

सामने आया हादसे का वीडियो

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और ट्रेन से टक्कर लगने के बाद बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ट्रेन और ट्रक की टक्कर साफ दिख रही है। हादसे के बाद ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ, जिससे सड़क और रेल दोनों तरह का यातायात रुक गया।

दुर्घटना पर क्या बोले अफसर?

इस घटना के बारे में आसनसोल डिविजन के PRO विप्लव बावरी ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, पूरी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त ट्रेन को भी मौके से हटा दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जांच के लिए चार सदस्यों की एक टीम बनाई गई है। टीम पूरी जांच करेगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि पहले भी नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रक ट्रेन की टक्कर से हादसे का शिकार हो चुका है। उस घटना के बाद रेलवे मैनेजमेंट ने भरोसा दिलाया था कि ऐसे हादसे दोबारा नहीं होंगे। हालांकि, यह ताजा हादसा दिखाता है कि देवघर के रोहिणी में नवाडीह रेलवे क्रॉसिंग पर अभी भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं हैं।

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड