सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

...तो इसलिए एलओसी पर पाकिस्तान कर रहा सीजफायर उल्लंघन, नापाक हरकतों से नहीं बाज आएगा पाकिस्तान, जानिए खतरनाक मकसद

भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच पाकिस्तानी सेना कई बार एलओसी यानी भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर चुकी है। अब तक लग रहा था कि यह गोलीबारी साधारण है। लेकिन, अब इसके पीछे के नापाक इरादे जाहिर हो गए हैं।

अभिषेक सिंह

श्रीनगर: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के तनातनी का दौर चल रहा है। इस बीच पाकिस्तानी सेना कई बार एलओसी यानी भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर चुकी है। अब तक लग रहा था कि यह गोलीबारी साधारण है। लेकिन, अब इसके पीछे के नापाक इरादे जाहिर हो गए हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों को लॉन्च पैड से हटाकर सेना के ठिकानों पर भेजा जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों से कहा है कि वे या तो सेना के ठिकानों या फिर बंकरों में चले जाएं। पीओके में सभी लॉन्च पैड खाली करने को कहा गया है। ये जगजाहिर है कि पीओके में स्थित लॉन्च पैड से ही गाइड के जरिए आतंकी जम्मू-कश्मीर की सीमा में दाखिल होते हैं।

जानिए कहां-कहां है लॉन्चपैड

हाल ही में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ लॉन्च पैड की पहचान की थी, जहां से आतंकियों को भेजा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि केल, सरदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लीपा, पचीबन, फॉरवर्ड कहुटा, कोटली, खुईरट्टा, मंधार, निकेल, चमनकोट और जानकोट में कुछ लॉन्च पैड हैं, जहां आतंकी हमेशा मौजूद रहते हैं।

स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी

सीमा पर तनाव के बीच कश्मीर में एलओसी के पास रहने वाले लोगों ने भी अपनी सुरक्षा के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। मसलन, कुछ सालों तक सामान्य स्थिति और शांति रहने के बाद एलओसी के पास रहने वाले लोगों के लिए तनाव और अनिश्चितता फिर से लौट आई है। पीओके में सैन्य कार्रवाई की आशंका से स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

क्यों LoC पर हो रही गोलीबारी

पहलगाम हमले के बाद गोलीबारी की घटनाएं फिर से आम हो जाने से नियंत्रण रेखा, कुपवाड़ा के केरन, माछिल, तंगधार इलाकों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। वहीं सीमा पर सीजफायर उल्लंघन के पीछे कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी आतंकियों की आवाजाही से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है और पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की तरफ से ये उल्लंघन आम हो गए हैं। अप्रैल 2025 तक दर्ज की गई घटनाओं को एलओसी के साथ जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से उकसावे के तौर पर देखा जा रहा है। भारतीय सेना ने हर घटना का तेजी से और प्रभावी तरीके से जवाब दिया है, जिसका नागरिकों पर कम से कम असर हुआ है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे